Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Delhi: प्रेम प्रसंग के शक में की थी पत्नी की हत्या, बेटियों को शव के पास रोते हुए छोड़कर भागा; पुलिस ने दबोचा

Delhi Crime News दिल्ली पुलिस ने वजीराबाद में पत्नी की हत्या के आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को बिहार के आरा जिले से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने पत्नी पर किसी अन्य व्यक्ति से प्रेम संबंध का शक जताते हुए उसकी हत्या कर दी थी। घटना के समय आरोपी की दो बेटियां भी मौजूद थीं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

By mohammed saqib Edited By: Geetarjun Updated: Tue, 10 Sep 2024 12:12 AM (IST)
Hero Image
पुलिस ने बिहार के आरा जिले से आरोपी को किया गिरफ्तार।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। वजीराबाद थाना पुलिस की टीम ने पत्नी की हत्या कर फरार आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पत्नी की किसी अन्य व्यक्ति से प्रेम प्रसंग के शक में हत्या कर दी थी और अपनी ढाई वर्षीय और चार वर्षीय बेटी को वहीं छोड़कर फरार हो गया था।

आरोपी की पहचान वेद प्रकाश तिवारी के रूप में हुई, जिसे पुलिस ने बिहार के आरा जिले से गिरफ्तार किया है।

उत्तरी जिले के डीसीपी मनोज कुमार मीना ने बताया कि पांच सितंबर की रात करीब नौ बजे पुलिस को पड़ोसियों ने सूचना दी थी कि वजीराबाद की गली नंबर 14 के घर एक महिला का शव मिला है। मृतक की पहचान पारुल तिवारी के रूप में हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने देखा तो शव के पास उसकी दो बेटियां रो रही थीं और पति फरार था।

पुलिस ने उससे संपर्क करने की कोशिश की मगर उसका फोन बंद मिला। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी बिहार के आरा जिले में छिपा हुआ है। जिसके बाद पुलिस टीम ने बिहार पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह वजीराबाद में आटो चलाता है। उसकी पत्नी कैटरिंग का काम करती थी। उसे शक था कि किसी अन्य व्यक्ति से उसकी पत्नी का संबंध है।