Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

केजरीवाल का विरोध कर रहे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सहित कई कार्यकर्ता गिरफ्तार, सीएम आज करने वाले हैं सरेंडर

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के विरोध में राजघाट पर प्रदर्शन कर रहे दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा सहित अन्य कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया। सचदेवा सहित कुछ अन्य कार्यकर्ताओं को कमला मार्केट थाना ले जाया गया। वहीं महिला कार्यकर्ताओं को आईपी स्टेट थाने में रखा गया है। केजरीवाल ने एक्स पर पोस्ट कर बताया था कि तिहाड़ जाने से पहले वह राजघाट जाकर बापू को श्रद्धांजलि देंगे।

By Jagran News Edited By: Geetarjun Updated: Sun, 02 Jun 2024 03:55 PM (IST)
Hero Image
केजरीवाल का विरोध कर रहे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सहित कई कार्यकर्ता गिरफ्तार।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के विरोध में राजघाट पर प्रदर्शन कर रहे दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा सहित अन्य कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया। सचदेवा सहित कुछ अन्य कार्यकर्ताओं को कमला मार्केट थाना ले जाया गया। वहीं, महिला कार्यकर्ताओं को आईपी स्टेट थाने में रखा गया है।

केजरीवाल ने एक्स पर पोस्ट कर बताया था कि तिहाड़ जाने से पहले वह राजघाट जाकर बापू को श्रद्धांजलि देंगे। अपराह्न तीन बजे उनके आने से पहले सचदेवा सहित कई कार्यकर्ता काले झंडे और पोस्टर लेकर राजघाट के पहले पहुंच गए। उन्हें पुलिस ने राजघाट से पहले ही रोक दिया।

क्या बोले सचदेवा?

पुलिस घेरा तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे सचदेवा सहित अन्य कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। सचेदवा ने कहा, केजरीवाल भ्रष्टाचार के आरोपित हैं। उन्हें चुनाव प्रचार के लिए अंतरिम जमानत मिली थी।

जेल जाने से बचने के लिए वह खराब स्वास्थ्य का हवाला देकर अंतरिम जमानत बढ़ाने की मांग कर रहे थे, जिसमें असफल रहे। अब राजनीतिक ड्रामा कर रहे हैं।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें