Move to Jagran APP

Delhi Crime: करोल बाग के बार में सात लड़कियों का अश्लील डांस, ग्राहकों को रिझाने के लिए डांस

Delhi Crime News दिल्ली पुलिस ने करोल बाग (Karol Bagh) के एक बार में छापा मारकर सात लड़कियों को गिरफ्तार किया है जो ग्राहकों के सामने अश्लील डांस कर रही थीं। बार के मैनेजर को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि महफिल लॉन्ज एंड बार में लड़कियों द्वारा अश्लील डांस कराया जा रहा है।

By mohammed saqib Edited By: Geetarjun Updated: Mon, 28 Oct 2024 03:48 PM (IST)
Hero Image
बार में लड़कियों से अश्लील डांस कराने वाला मैनेजर गिरफ्तार। प्रतीकात्मक फोटो
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। मध्य जिले की स्पेशल स्टाफ की टीम ने आधी रात करोल बाग स्थित बार से ग्राहकों के सामने अश्लील डांस कर रहीं सात लड़कियों को हिरासत में लिया है। वहीं, बार के मैनेजर को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ''महफिल लॉन्ज एंड बार'' में लड़कियों द्वारा अश्लील डांस कराया जा रहा है।

इसके बाद पुलिस बार में छापा मारा, जिससे वहां भगदड़ मच गई। पुलिस टीम ने मौके की वीडियोग्राफी की और सभी सातों लड़कियों से पूछताछ की। उन्होंने पुलिस को बताया कि वे बार मैनेजर रोहित के कहने पर ग्राहकों को रिझाने के लिए डांस कर रही थीं।

नोटों की गड्डियां बरामद हुईं

स्पेशल स्टाफ की टीम ने मौके से 50-50 के प्लास्टिक नोट की कुछ गड्डियां और 20-20 रुपये के नोट की 47 गड्डियां बरामद कीं। स्पेशल स्टाफ में तैनात व छापेमारी में मौजूद हेड कॉन्स्टेबल विकास के बयान पर करोल बाग थाने में आरोपी बार मैनेजर को अश्लील डांस कराने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

ग्राहकों को रिझाने के लिए होता था डांस

पुलिस के अनुसार, आरोपी बार मैनेजर रोहित बुराड़ी के लेक व्यू अपार्टमेंट में रहता है। पुलिस को मुखबिर खास से सूचना मिली थी कि करोल बाग टैंक रोड स्थित महफिल लॉन्ज व बार में ग्राहकों को रिझाने के लिए लड़कियों से अश्लील डांस कराया जाता है।

रात में बजे की छापामारी

सूचना को पुख्ता कर स्पेशल स्टाफ की टीम ने 23 अक्टूबर की रात करीब दो बजे उक्त बार पर छापामारी की, जहां लड़कियां ग्राहकों के आगे अश्लील डांस करते हुए पाई गईं। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बार को सील कर दिया है।

ये भी पढ़ें- Delhi Firing: दिल्ली में बिजनेसमैन के घर फायरिंग, बंबीहा गैंग के शूटर्स ने चलाईं कई राउंड गोलियां

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।