Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Delhi: सोने के गहने की लूट मामले में दो गिरफ्तार, बदमाशों ने हथियारों के बल पर वारदात को दिया था अंजाम

राजधानी के अतिसुरक्षित इलाके में पिस्टल के बल पर भाटिया एंड संस के ज्वेलर के कर्मचारी मुन्ना मिश्रा अपने एक अन्य सहयोगी के साथ सरोजनी नगर में सोने के गहने दिखाने गए थे। सोने को दिखाकर करोल बाग लौटने के दौरान स्कूटी सवार दो बदमाशों ने चाणक्यपुरी में उन्हें रोक दिया। बदमाश पिस्टल दिखाकर सोने से भरा बैग लूटकर फरार हो गए।

By Dhananjai MishraEdited By: Nitin YadavUpdated: Thu, 21 Sep 2023 01:01 PM (IST)
Hero Image
Delhi: सोने के गहने की लूट मामले में दो गिरफ्तार।

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। राजधानी के अतिसुरक्षित इलाके में पिस्टल के बल पर आभूषण कारोबारी के कर्मचारी से हुई पौने दो किलो सोने के गहनों की लूट मामले में नई दिल्ली जिला पुलिस ने वारदात में शामिल दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है।

नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मंगलवार करोल बाग स्थित भाटिया एंड संस के ज्वेलर के कर्मचारी मुन्ना मिश्रा अपने एक अन्य सहयोगी के साथ सरोजनी नगर में सोने के गहने दिखाने गए थे। सोने को दिखाकर करोल बाग लौटने के दौरान स्कूटी सवार दो बदमाशों ने चाणक्यपुरी में उन्हें रोक दिया। बदमाश पिस्टल दिखाकर सोने से भरा बैग लूटकर फरार हो गए।

लूट गए गहने पुलिस ने किए बरामद: पुलिस

चाणक्यपुरी थानाध्यक्ष, बलिहार सिंह और एसआई आशीष यादव की टीम ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। बुधवार देर शाम पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले अनुराग उर्फ पिंटू और रोहित दहिया को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बदमाशों की निशानदेही पर लूट के पूरे गहने बरामद कर लिए हैं। फिलहाल पुलिस दोनों बदमाशों से पूछताछ कर रही है।

यह भी पढ़ें: राहुल गांधी ने फिर चौंकाया, रेलवे स्टेशन पर लोगों का सामान उठाते दिखे; कुली की ड्रेस में सामने आया VIDEO