Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Delhi Crime: पहले टारगेट को बोलते गुड मॉर्निंग, फिर कर देते कंगाल; पुलिस ने मुठभेड़ में नमस्ते गैंग के दो सदस्यों को पकड़ा

Delhi Police Encounter दिल्ली पुलिस ने नमस्ते गैंग के दो सदस्यों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। दोनों बदमाश वांछित चल रहे थे। आरोपितों में से एक को गोली लगी है। बदमाशों को शाहदरा इलाके से गिरफ्तार किया है।

By GeetarjunEdited By: Updated: Thu, 04 Aug 2022 03:51 PM (IST)
Hero Image
Delhi Crime: पहले टागरेट को बोलते गुड मॉर्निंग, फिर कर देते कंगाल।

नई दिल्ली, एजेंसी। दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने नमस्ते गैंग (Namaste Gang) के दो सदस्यों को मुठभेड़ (Encounter) में गिरफ्तार किया है। दोनों बदमाश वांछित चल रहे थे। आरोपितों में से एक को गोली लगी है। बदमाशों को शाहदरा इलाके से गिरफ्तार किया है।

न्यूज एजेंसी एएनआइ के अनुसा, बृहस्पतिवार को पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपित करीब तीन दिन पहले हुई लूट के मामले में शामिल थे। गोली लगने से घायल हुए बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ये भी पढ़ें- Delhi CNG Petrol Pump: दिल्ली में बंद रहेंगे 250 से अधिक सीएनजी स्टेशन, पहले से भर लें टंकी नहीं तो होगी मुसीबत

मॉर्निंग वॉक करने वालों को बनाते निशाना

पुलिस के अनुसार, इस गिरोह के सदस्य मॉर्निंग वॉक करने वालों को 'नमस्ते' कहते थे और फिर लूटपाट करते थे। मंगलवार की सुबह उसने शाहदरा जिले में तीन जगहों पर स्नैचिंग की घटना को अंजाम दिया। गिरफ्तार लोगों की पहचान अफजल(32) और शाहिद(43) के रूप में हुई है। अफजल को गोली लगी है।

गुड मॉर्निंग कहकर करते लूट

पुलिस ने कहा, "मुठभेड़ के बाद अफजल और शाहिद को पकड़ लिया था। दोनों आरोपित अपने लक्ष्य को पहले 'गुड मॉर्निंग' बोलते थे, उसके बाद उन्हें लूट लेते थे।"

ये भी पढ़ें- Delhi Traffic Police Video: बाइक पर स्टंट करते वक्त गिरा शख्स, वीडियो शेयर कर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने मारी पंचलाइन

पुलिस ने जाल बिछाकर पकड़ा

शाहदरा पुलिस के स्पेशल स्टाफ ने बृहस्पतिवार सुबह 4 बजे यह जानकर जाल बिछाया कि वे विवेक विहार के विवेकानंद कॉलेज क्षेत्र में काम करते हैं। सुबह जब वे गाजियाबाद की ओर से आ रहे थे तो पुलिस ने उन्हें पीछे हटने का इशारा किया लेकिन उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की। इसके बाद पुलिस ने फायरिंग भी की।

पुलिस ने कहा कि बुलेट प्रूफ जैकेट की वजह से एक पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गया। फिलहाल पुलिस ने "नमस्ते गैंग" के इन दोनों सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है और पुलिस के मुताबिक आसपास के इलाकों में और भी सदस्य सक्रिय हैं, जल्द ही पकड़े जाएंगे।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर