Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Delhi News: दिल्ली पुलिस ने किडनी रैकेट का किया भंडाफोड़, 5 राज्यों में करते थे फर्जीवाड़ा; आठ लोग गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने आज सुबह किडनी के एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया है। जिसमें 8 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। आरोपी व्यक्ति 5 राज्यों के कई अस्पतालों में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर प्रत्यारोपण कराते थे। अधिकारी ने बताचीत में बताया कि पुलिस की अपराध शाखा की टीम ने एक सप्ताह तक चले अभियान में उन्हें गिरफ्तार किया है।

By Jagran News Edited By: Monu Kumar Jha Updated: Fri, 19 Jul 2024 11:16 AM (IST)
Hero Image
दिल्ली पुलिस ने बड़े किडनी रैकेट का किया भंडाफोड़।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने आज किडनी के एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में ज्यादा जानकारी देते हुए कहा कि उसने एक अंतरराज्यीय किडनी रैकेट का भंडाफोड़ किया है और आठ लोगों को गिरफ्तार किया है।

एक पुलिस (Delhi Police) अधिकारी ने बताया कि आरोपी व्यक्ति पांच राज्यों के कई अस्पतालों में जाली दस्तावेजों के आधार पर प्रत्यारोपण कराते थे। अधिकारी ने बताया कि दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा टीम ने एक सप्ताह तक चले अभियान में उन्हें गिरफ्तार किया।

अभी हाल ही में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। गिरोह के सात सदस्य गिरफ्तार किए गए थे। आरोपितों में एक नामी महिला डॉक्टर भी शामिल थी। जांच में पता चला कि यह गिरोह डोनर से 4-5 लाख रुपये में किडनी लेकर उसे 20 से 30 लाख रुपये बेच देते थे।

दिल्ली में रहकर रैकेट से जुड़ी महिला डॉक्टर

गिरफ्तार आरोपितों से टीम ने पूछताछ की। पूछताछ में पता चला कि आरोपित महिला डॉक्टर चेन्नई से ताल्लुक रखती है। वह दिल्ली में आकर रहने लगी थी, इसी दौरान वह एक रैकेट से जुड़ गईं। इसके बाद इस 50 वर्षीय महिला नामी डॉक्टर ने रैकेट के साथ मिलकर काफी समय तक काम किया।

आरोपितों में तीन बांग्लादेशी भी शामिल

बताया गया कि गिफ्तार किए गए आरोपितों में एक ट्रांसलेटर और तीन बांग्लादेशी भी शामिल हैं। वहीं दिल्ली-एनसीआर के दो बड़े नामी अस्पताल भी शक के दायरे में आ गए हैं, जिनसे दिल्ली पुलिस की टीम पूछताछ कर रही है।

यह भी पढ़ें: Delhi Metro: उत्तम नगर मेट्रो स्टेशन से नीचे कूदी महिला, मौत; CCTV में पूरी वारदात कैद

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर