Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Delhi News: दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर बदमाश, इन मामलों में किया गया था भगोड़ा घोषित; खूंखार किस्म अपराधी है विकास

Delhi Crime News दिल्ली में कई मामलों में भगोड़ा घोषित किए गए बदमाश को पुलिस ने दबोच लिया है। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने उसे गिरफ्तार किया है। बताया गया कि पकड़े गए बदमाश ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाई थीं। उसे पकड़ने की जिम्मेदारी इंस्पेक्टर विनय कुमार को सौंपी गई थी। वह खूंखार किस्म का अपराधी बताया जा रहा है।

By Rakesh Kumar Singh Edited By: Jagran News NetworkUpdated: Mon, 24 Jun 2024 05:49 PM (IST)
Hero Image
दिल्ली पुलिस ने शातिर बदमाश विकास को गिरफ्तार किया।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। राजधानी में कई आपराधिक मामलों में भगोड़ा घोषित बदमाश विकास उर्फ मोहित को दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने गिरफ्तार कर लिया है।

हत्या के प्रयास, अपहरण और शस्त्र अधिनियम से संबंधित कई मामलों में दिल्ली की विभिन्न अदालतों ने उसे भगोड़ा घोषित कर दिया था। इसके खिलाफ 25 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं।

विकास ने चलाई थीं ताबड़तोड़ गोलियां

डीसीपी सतीश कुमार के मुताबिक, सागरपुर के रहने वाले प्रदीप ने सागरपुर थाने में शिकायत कर बताया था कि विकास उर्फ मोहित अपने साथी के साथ किसी अन्य व्यक्ति की तलाश में उनकी कॉलोनी में आया था। उन पर नजर पड़ते ही विकास ने गोलियां चलानी शुरू कर दी थीं और उसके भाई की बुरी तरह से पिटाई कर दी थी।

इंस्पेक्टर विनय कुमार को सौंपी गई थी पकड़ने की जिम्मेदारी

एसीपी यशपाल सिंह व इंस्पेक्टर विनय कुमार को इसे पकड़ने की जिम्मेदारी सौंपी गई। जिसके बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने कई माह तक जांच-पड़ताल के बाद रविवार को चौखंडी, तिलक नगर से गिरफ्तार कर लिया। वह सागरपुर का रहने वाला है।

सांसी समुदाय का खूंखार अपराधी है विकास

पुलिस का कहना है कि विकास, सांसी समुदाय का खूंखार अपराधी है। वह हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट और अपहरण सहित अन्य आपराधिक मामलों में शामिल रहा है। यह एक उभरता हुआ अपराधी है जो अपने साथ हमेशा अवैध हथियार रखता है। एक बार उसने अपने प्रतिद्वंदी गिरोह के एक बदमाश का अपहरण कर लिया था।

यह भी पढ़ें- Delhi: तीन साल का प्‍यार, प्रेमी की किसी और से शादी तय होने की बात सुन प्रेमिका ने बनाया दिल दहलाने वाला प्‍लान; फिर...

बताया गया कि 2020 में जमानत मिलने के बाद वह निचली अदालत में पेश नहीं हुआ इसलिए विभिन्न अदालतों द्वारा तीन मामलों में उसे भगोड़ा घोषित कर दिया गया।

यह भी पढ़ें- इंदिरा गांधी की तुलना तानाशाह हिटलर से क्यों? बदल दिए थे सुप्रीम कोर्ट के तीन बड़े फैसले; राहुल को भूलना न चाहिए दादी का कड़वा सच

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें