Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

दिल्ली पुलिस ने मध्य दिल्ली में निषेधाज्ञा जारी की, बढ़ाई सुरक्षा; महिला डॉक्टर की हत्या के विरोध में प्रदर्शन

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में सरकारी आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में एक प्रशिक्षु महिला डॉक्टर के कथित दुष्कर्म और हत्या ने पूरे देश को झकझोर दिया। देश के कई हिस्सों में व्यापक विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। कई संगठनों द्वारा विरोध प्रदर्शन के आह्वान के बीच दिल्ली पुलिस ने दिल्ली के मध्य क्षेत्रों में निषेधाज्ञा जारी कर दी है।

By mohammed saqib Edited By: Sonu Suman Updated: Fri, 16 Aug 2024 06:49 PM (IST)
Hero Image
महिला डॉक्टर की हत्या के विरोध में विभिन्न संगठनों के प्रदर्शन के मद्देनजर निषेधाज्ञा जारी।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। कोलकाता में सरकारी आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में एक प्रशिक्षु महिला डॉक्टर के कथित बलात्कार और हत्या ने देश के कई हिस्सों में व्यापक विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। कई संगठनों द्वारा विरोध प्रदर्शन के आह्वान के बीच दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी के मध्य क्षेत्रों में निषेधाज्ञा जारी कर दी है।

दिल्ली पुलिस के अधिकारी ने बताया कि संसद और मध्य दिल्ली के अन्य हिस्सों के पास पुलिसकर्मियों की तैनाती बढ़ा दी गई है और भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 163 (निषेधाज्ञा) लागू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि विरोध प्रदर्शन की घोषणा के कारण मध्य दिल्ली के कुछ चौराहों पर यातायात को डायवर्ट किया गया है।

इंडिया गेट पर कैंडल मार्च निकाला

एम्स, राम मनोहर लोहिया अस्पताल सहित कई रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (आरडीए) ने शुक्रवार को निर्माण भवन के पास विरोध प्रदर्शन करने की घोषणा की। वहीं फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (एफओआरडीए) ने इंडिया गेट पर कैंडल मार्च निकाला।

वहीं, बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ कथित अत्याचारों के खिलाफ आरएसएस से जुड़े नारी शक्ति फोरम द्वारा आयोजित एक अन्य मार्च में सैकड़ों महिलाएं शामिल हुईं। यह मार्च मंडी हाउस से शुरू होकर जंतर-मंतर पर समाप्त हुआ।

यह भी पढ़ेंः 'उस बच्ची को कितनी तकलीफ हुई होगी', कोलकाता की घटना के बहाने संजय सिंह ने केंद्र पर बोला हमला