Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

कम उम्र की लड़कियां परोस रहीं शराब, सूचना पर दिल्ली पुलिस ने हुक्का बार में मारी रेड

शाहदरा जिले के स्पेशल स्टाफ ने कांच नाम के क्लब में चल रहे अवैध हुक्का बार पर छापेमारी कर संचालक व मैनेजर को गिरफ्तार किया है। आरोपितों की पहचान सबोली गांव निवासी गौरव व सबोली विस्तार निवासी मैनेजर पंकज को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के पास से 11 बोतल अवैध शराब 16 हुक्के व अन्य सामान बरामद किया है।

By Jagran NewsEdited By: Nitin YadavUpdated: Sun, 08 Oct 2023 12:33 PM (IST)
Hero Image
Delhi: पुलिस ने शाहदरा में अवैध हुक्का बार पर की छापेमारी।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। शाहदरा जिले के स्पेशल स्टाफ ने कांच नाम के क्लब में चल रहे अवैध हुक्का बार पर छापेमारी कर संचालक व मैनेजर को गिरफ्तार किया है। आरोपितों की पहचान सबोली गांव निवासी गौरव व सबोली विस्तार निवासी मैनेजर पंकज को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के पास से 11 बोतल अवैध शराब, 16 हुक्के व अन्य सामान बरामद किया है।

लड़कियां परोस रही थीं शराब और हुक्का

जिला पुलिस उपायुक्त रोहित मीना ने बताया कि पुलिस अवैध हुक्का बार के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। सूचना मिली थी कि झिलमिल स्थित कांच क्लब में अवैध हुक्का बार चल रहा है। इंस्पेक्टर विकास कुमार के नेतृत्व में एसआइ प्रशांत व हेड कांस्टेबल अकरम व अन्य की टीम बनाई। टीम ने क्लब पर छापेमारी की। वहां 27 वर्ष से कम उम्र की युवतियों को नौकरी पर रखा हुआ था जो बार में आने वाले लाेगों को शराब परोसती थीं। कम उम्र के लोगों को हुक्का देते थे।

liqure

छापेमारी के दौरान पाया गया कि क्लब तम्बाकू हुक्का परोस रहा था जो सीओटीपीए अधिनियम के तहत दिल्ली में प्रतिबंधित है। जांच के दौरान पता चला कि बार में कम उम्र की लड़कियां शराब परोसने का काम कर रही थीं। साथ ही यह भी पाया गया कि प्रमोद चौधरी जो क्लब के प्रबंधक हैं। उन्ही के नाम पर एक आबकारी लाइसेंस जारी किया गया था।

यह भी पढ़ें: आतंक की राह पर चल रही फरार महिलाओं की तलाश में पुलिस, आतंकी शाहनवाज से जुड़ी तीन महिलाओं की भूमिका है संदिग्ध

पुलिस ने बढ़ाई सर्तकता

बता दें कि जब से दिल्ली शराब नीति घोटाला सामने आया है, तब से पुलिस शहर में शराब की अवैध बिक्री और लाइसेंस रखने वाले सभी लोगों के प्रति अधिक सतर्क हो गई है।

मई महीने में आबकारी विभाग ने पश्चिमी दिल्ली में छापेमारी की थी, जिसमें तस्करी की गई शराब की 240 बोतलें और 6 किलो गांजा जब्त किया गया था।

यह भी पढ़ें: Delhi: रिक्शे को धक्का लगाने का किया विरोध तो आरोपी ने शख्स पर किया चाकू से हमला, गिरफ्तार

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर