Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Delhi: मुख्यमंत्री आवास के बाहर BJP का प्रदर्शन, पुलिस ने कार्यकर्ताओं को वाटर कैनन से पीछे हटाया

Delhi AAP BJP Protest दिल्ली मेयर चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी (आप AAP) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा BJP) आमने-सामने है। भाजपा आप के खिलाफ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के बाहर प्रदर्शन कर रही है।

By Jagran NewsEdited By: GeetarjunUpdated: Mon, 09 Jan 2023 03:41 PM (IST)
Hero Image
मुख्यमंत्री आवास के बाहर BJP का प्रदर्शन, पुलिस ने कार्यकर्ताओं को वाटर कैनन से पीछे हटाया

नई दिल्ली, जागरण डिजिटल डेस्क। दिल्ली मेयर चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी (आप, AAP) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा, BJP) आमने-सामने है। भाजपा आप के खिलाफ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के बाहर प्रदर्शन कर रही है। इस दौरान वहां मौजूद पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। वहीं, भाजपा और एलजी के खिलाफ AAP ने भी सोमवार को मोर्चा खोल दिया है।

— ANI (@ANI) January 9, 2023

छह जनवरी को सिविक सेंटर में दिल्ली नगर निगम की मेयर चुनाव के लिए हुई पहली बैठक में जमकर हंगामा हुआ था, इस दौरान दोनों पार्टियों के पार्षद भिड़ गए थे। इसी को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के बाहर भाजपा कार्यकर्ता जुट गए, जहां प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया।

आप पार्षदों को निलंबित करने की मांग

भाजपा सांसद परवेश वर्मा ने कहा कि हमारा विरोध तब तक जारी रहेगा जब तक सीएम केजरीवाल हिसां करने वाले पार्षदों को निलंबित नहीं करते। उन्होंने आप पार्षदों पर भाजपा की महिला पार्षदों के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया। हम ऐसे पार्षदों को निलंबित करने के लिए एलजी से अनुरोध करते हैं।

आप भी भाजपा और एलजी के खिलाफ उतरी

आम आदमी पार्टी (आप) ने आज सोमवार को एमसीडी में एल्डरमैन और पीठासीन अधिकारी की नियुक्ति को अवैध करार देते भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। आम आदमी पार्टी के सैकड़ों नेता और कार्यकर्ता भाजपा मुख्यालय का घेराव करने के लिए इकट्ठा हुए हैं। इस दौरान डीडीयू मार्ग पर आप कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए मौके पर भारी पुलिसबल की तैनाती की गई है। आप ने उपराज्यपाल पर मेयर चुनाव को लेकर संविधान की हत्या करने का आरोप लगाया है।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें