Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

महुआ मोइत्रा की बढ़ेगी मुश्किल, दिल्ली पुलिस करेगी पूछताछ; NCW की अध्यक्ष के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट से जुड़ा है मामला

Mahua Moitra से दिल्ली पुलिस जल्द ही पूछताछ करेगी। आरोप है कि महुआ मोइत्रा ने राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) की अध्यक्ष रेखा शर्मा के बारे में आपत्तिजनक पोस्ट की थी। बताया गया कि दिल्ली पुलिस उन्हें पूछताछ में शामिल होने के लिए नोटिस भेजेगी। अगर वे पूछताछ में शामिल नहीं हुई तो दिल्ली पुलिस उनके खिलाफ वारंट भी जारी करा सकती है।

By Rakesh Kumar Singh Edited By: Kapil Kumar Updated: Mon, 12 Aug 2024 06:25 PM (IST)
Hero Image
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा से पूछताछ करेगी। फाइल फोटो

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। राष्ट्रीय महिला आयोग NCW की अध्यक्ष रेखा शर्मा के बारे में आपत्तिजनक पोस्ट करने के मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल अब तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा से पूछताछ करेगी।

बजट सत्र बीत जाने का पुलिस इंतजार कर रही थी ताकि महुआ किसी तरह का बहाना न कर सके। इन्हें पूछताछ में शामिल होने के लिए पुलिस आज नोटिस भेजेगी। जांच में शामिल न होने पर पुलिस इनके खिलाफ वारंट भी जारी करा सकती है। पांच जुलाई को सेल ने महुआ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।

इस मामले में पुलिस (Delhi Police) ने पहले रेखा शर्मा का बयान दर्ज कर लिया है। अब महुआ मोइत्रा (Mahua Moitra) का बयान दर्ज करेगी।

उधर, महुआ मोइत्रा ने अपने खिलाफ दर्ज केस को रद्द करने के लिए दिल्ली हाई कोर्ट में एप्लीकेशन लगाई है, जिस पर कोर्ट ने चार सप्ताह के अंदर दिल्ली पुलिस को जवाब दाखिल करने को कहा गया है। मामला हाथरस कांड से जुड़ा हुआ है।

रेखा शर्मा के खिलाफ की गई टिप्पणी के बाद विवाद

तृणमूल कांग्रेस (Trinamool Congress) की सांसद महुआ मोइत्रा द्वारा राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा के खिलाफ की गई टिप्पणी पर विवाद हो गया। दरअसल, रेखा शर्मा हाथरस भगदड़ कांड में जान गंवाने वालों के परिजनों से मिलने गई थीं, महुआ ने इसी को लेकर कटाक्ष किया था।

यह भी पढ़ें- Delhi Ecxise Policy Case: सुप्रीम कोर्ट ने BRS नेता के. कविता की जमानत याचिका पर CBI, ED को दिया नोटिस

जिसके बाद राष्ट्रीय महिला आयोग ने महुआ मोइत्रा की टिप्पणी का स्वतः संज्ञान लिया था। आयोग ने कहा है कि यह अभद्र टिप्पणी अपमानजनक है और महिलाओं के सम्मान के अधिकार का उल्लंघन है।

यह भी पढ़ें- Delhi Excise Policy: केजरीवाल और दुर्गेश पाठक पर चलेगा भ्रष्टाचार का केस? कोर्ट ने CBI को दिए 15 दिन