Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Delhi Air Pollution: दिल्ली में 350 के नीचे आया AQI, NCR में ठंड ने बढ़ाई लोगों की टेंशन

गाजियाबाद में ठंडी हवाओं के साथ लगातार ठंड बढ़ रही है। हालांकि दिन में धूप खिली रहने की वजह से राहत रहती है लेकिन शाम से फिर से सर्दी की मार शुरू हो जाती है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिन बाद हल्के बादल छाए रहने से सर्दी बढ़ सकती है। सोमवार को न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

By Jagran NewsEdited By: Narender SanwariyaUpdated: Tue, 19 Dec 2023 07:25 AM (IST)
Hero Image
NCR में ठंड ने निकलवाई लोगों की रजाई (file photo)

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। सोमवार को भी दिल्ली एनसीआर की वायु गुणवत्ता में कोई खास सुधार नहीं हुआ। समग्र रूप में दिल्ली की हवा अभी भी "बहुत खराब" श्रेणी में ही बनी हुई है।

हवा की गति बढ़ने से मंगलवार को इसमें कुछ कमी आने का अनुमान है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) द्वारा जारी एयर क्वालिटी बुलेटिन के मुताबिक, सोमवार को राजधानी का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 330 रहा।

रविवार को यह 331 था। यानी 24 घंटे के भीतर इसमें एक अंकों की गिरावट दर्ज की गई। लेकिन 300 से ऊपर होने के कारण इस श्रेणी की हवा को भी "बहुत खराब" ही कहा जाता है।

वायु गुणवत्ता पूर्व चेतावनी प्रणाली के मुताबिक हवा की रफ्तार 16 किमी प्रति घंटे तक बढ़ने और धूप खिलने के बावजूद सोमवार को एक्यूआई में बहुत सुधार नहीं हुआ। मंगलवार को हवा की रफ्तार 16 से 18 किमी प्रति घंटा रह सकती है। विशेषज्ञों का कहना है कि इससे एक्यूआई में कुछ कमी आ सकती है।

दिल्ली में प्रदूषण, एनसीआर में ठंड

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार को सुबह वायु गुणवत्ता का स्तर 350 पर आ गया है। आनंद विहार में एक्यूआई 340, आरके पुरम में 330, पंजाबी बाग में 325 और आईटीओ में 310 रहा।

मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार से हवा की रफ्तार बढ़ने पर इसमें हल्के सुधार के आसार हैं। वहीं दिल्ली के साथ-साथ एनसीआर में भी ठंड ने रफ्तार पकड़ ली है। एनसीआर के कई इलाकों में जबरदस्त ठंड के साथ कोहरा भी पड़ना शुरू हो गया है।

एनसीआर के शहरों का एक्यूआई

फरीदाबाद - 240

गाजियाबाद - 248

ग्रेटर नोएडा - 257

गुरुग्राम - 257

नोएडा - 257

ठंड बढ़ी, दिन में धूप खिली तो मिली राहत

गाजियाबाद में ठंडी हवाओं के साथ लगातार ठंड बढ़ रही है। हालांकि दिन में धूप खिली रहने की वजह से राहत रहती है, लेकिन शाम से फिर से सर्दी की मार शुरू हो जाती है।

मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिन बाद हल्के बादल छाए रहने से सर्दी बढ़ सकती है। सोमवार को न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा अधिकतम 12 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चली। वातावरण में आर्द्रता 40 प्रतिशत दर्ज की गई।

अगले हफ्ते से सर्दी ज्यादा

मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिन बाद हल्के बादल छाए रहने से सर्दी ज्यादा महसूस हो सकती है। मंगलवार को तापमान में एक डिग्री सेल्सियस गिरावट के साथ अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सात डिग्री रह सकता है।

हवा अधिकतम 11 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलेगी। वातावरण में आर्द्रता 39 प्रतिशत रह सकती है। अगले हफ्ते से सर्दी ज्यादा होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

यह भी पढ़ेंः ईरान के गैस स्टेशनों पर इजरायली हैकर्स का साइबर हमला, देश के करीब 70% गैस स्टेशनों पर कामकाज हुआ ठप

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें