Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Delhi Rain Update: बारिश को लेकर मौसम विभाग का क्या है कहना? कब तक जारी रहेगा वर्षा का दौर

Delhi Weather Forecast दिल्ली में आज भी बारिश के आसार है। मौसम विभाग ने इसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। दिल्ली में अभी बारिश का दौर बना रहेगा। हालांकि यह समय मानसून की विदाई का होता है वहीं जाते-जाते मानसून में भी बारिश हो रही है। इस बीच बुधवार को राजधानी में सुबह के समय घने बादल छाए रहे।

By sanjeev Gupta Edited By: Geetarjun Updated: Thu, 12 Sep 2024 06:00 AM (IST)
Hero Image
दिल्ली में अभी जारी रहेगा बारिश का दौर।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। मौसमी उतार चढ़ाव के बीच बृहस्पतिवार को दिल्ली में कहीं-कहीं भारी वर्षा भी हो सकती है। मौसम विभाग ने इसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवा चलने के आसार हैं तो तापमान में भी गिरावट आने का पूर्वानुमान है।

इस बीच बुधवार को राजधानी में सुबह के समय घने बादल छाए रहे। कहीं-कहीं हल्की वर्षा भी दर्ज की गई। दिन में भी सूरज एवं बादलों के बीच लुकाछिपी चलती रही। इसीलिए तापमान भी सामान्य से कम ही रहा।

कल कितना रहा तापमान

अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री 32.6 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 23.0 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। हवा में नमी का स्तर 92 से 83 प्रतिशत तक रहा।

दिल्ली में अभी होती रहेगी बारिश

मौसम विभाग का अनुमान है कि बृहस्पतिवार को भी दिल्ली में दिन भर बादल छाए रहेंगे। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 30 और 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मौसम विभाग की मानें तो अभी दिल्ली में वर्षा का दौर बना रहेगा। शुक्रवार के लिए भी यलो अलर्ट जारी किया गया है।

दिल्ली की हवा रही साफ

दूसरी तरफ वर्षा के असर से दिल्ली की हवा लगातार साफ बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक बुधवार को दिल्ली का एक्यूआई 71 रहा। इस स्तर की हवा को ''संतोषजनक'' श्रेणी में रखा जाता है। अगले दो दिनों के बीच भी हवा की गुणवत्ता का यही स्तर बना रहेगा।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर