Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Delhi Monsoon: जारी रहेगा बारिश का दौर या पड़ेगी उमस भरी गर्मी? मानसून की विदाई को लेकर मौसम विभाग ने दिया अपडेट

Delhi Rain Update दिल्ली में अभी उमसभरी गर्मी पड़ रही है। पिछले कुछ दिनों से तेज धूप भी निकल रही है। मौसम विभाग ने बताया सोमवार को बारिश की संभावना है। इसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस तरह बारिश का दौर जारी रहेगा। वहीं मानसून की दिल्ली से विदाई 17 सितंबर को होती है। इस पर मौसम विभाग ने भी अपडेट दिया है।

By sanjeev Gupta Edited By: Geetarjun Updated: Sun, 01 Sep 2024 09:24 PM (IST)
Hero Image
दिल्ली में अभी जारी रहेगा बारिश का दौर।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दो-तीन दिन शुष्क मौसम के बाद सोमवार को एक बार फिर दिल्ली में हल्की से मध्यम स्तर की वर्षा होने का अनुमान है। सोमवार के साथ-साथ मौसम विभाग ने बुधवार के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया है। सप्ताह के बाकी दिन भी कमोबेश रोज ही हल्की वर्षा होने के आसार हैं।

इससे तापमान में भी एक से दो डिग्री की गिरावट आ सकती है। वैसे इस बार मानसून की विदाई भी अपने सामान्य शेडयूल से थोड़ा देरी से होने के संकेत हैं।

इस बार देरी से विदा होगा मानसून

आमतौर पर राजधानी से मानसून की विदाई 17 सितंबर को होती है। लेकिन इस बार अब तक की स्थितियां इशारा कर रही है कि मानसून की कुछ विदाई देरी से होगी। वैसे भी सितंबर अनिश्चितता का महीना होता है।

इस बार इस माह शुरुआत ही अच्छी बरसात के साथ होने के आसार हैं। पहले सप्ताह में दो दिन अच्छी वर्षा की संभावना है जबकि हल्की वर्षा का पूर्वानुमान रोज के लिए ही है।

सोमवार को कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि सोमवार को दिन भर बादलों की आवाजाही लगी रहेगी। हल्की से मध्यम स्तर की वर्षा हो सकती है। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 34 और 26 डिग्री रहने की संभावना है।

आज कैसा रहा मौसम

इस बीच रविवार को सुबह से ही तेज धूप निकली रही। धूप के कारण उमस ने भी बेहाल किया। इसी के चलते तापमान में भी वृद्धि देखने को मिली। न्यूनतम तापमान जहां सामान्य स्तर पर 26.5 डिग्री रिकार्ड हुआ तो अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 36.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 94 से 60 प्रतिशत रहा।

ये भी पढ़ें- Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में फिर बिगड़ सकता है मौसम, पूरे हफ्ते होगी बारिश

दिल्ली की हवा कैसी रही?

दूसरी तरफ दिल्ली की हवा अभी भी साफ ही चल रही है। रविवार को दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स 99 रिकार्ड किया गया। इस स्तर की हवा को ''संतोषजनक'' श्रेणी में रखा जाता है। हाल फिलहाल यह इसी श्रेणी में रहने की संभावना है।