Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Delhi Rain Waterlogging: भारी बारिश ने धीमी की वाहनों की रफ्तार, कई जगहों पर हुआ जलभराव; देखें तस्वीरें

Delhi Rain Waterlogging राजधानी दिल्ली में बुधवार को झमाझम बारिश हुई। इससे दिल्लीवालों को उमस भरी गर्मी से राहत तो मिली लेकिन जलभराव ने यातायात को प्रभावित कर दिया। कई जगहों पर जाम की स्थिति पैदा हो गई।

By GeetarjunEdited By: Updated: Wed, 03 Aug 2022 06:32 PM (IST)
Hero Image
भारी बारिश ने धीमी की वाहनों की रफ्तार, कई जगहों पर हुआ जलभराव; लगा जाम

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। राजधानी दिल्ली में बुधवार को झमाझम बारिश हुई। इससे दिल्लीवालों को उमस भरी गर्मी से राहत तो मिली, लेकिन जलभराव ने यातायात को प्रभावित कर दिया। कई जगहों पर जाम की स्थिति पैदा हो गई।

पिछले कुछ दिनों से दिल्ली एनसीआर में बादलों की आवाजाही का सिलासिला जारी था, साथ ही मौसम सुहावना हो गया है। भारी बारिश के चलते दिल्ली के कई इलाकों में सड़कें जलमग्न हो गई थीं।

ये भी पढ़ें- Delhi Kite Flying: मांझे से हो रही मौतों पर रोक लगाने के लिए दिल्ली में पतंगबाजी पर बैन की मांग, HC में जनहित याचिका दाखिल

कई जगहों पर हुआ जलभराव

एनएच-नौ की सर्विस रोड पर विनोद नगर के पास बारिश के कारण जलभराव हो गया। छोटे वाहनों को वहां से निकलने में परेशानी हुई। जिस कारण यातायात प्रभावित हो गया। वाहन धीरे धीरे आगे बढ़ते रहे। जिस कारण लंबा जाम लग गया।

ये भी पढ़ें- Uber Booking in Hindi: Delhi NCR में व्हाट्सएप के जरिए हिंदी में बुक कर सकेंगे उबर राइड, बुकिंग का जानिए तरीका


यहां हुआ जलभराव

बाहरी दिल्ली में बाहरी रिंग रोड पर हुए जलभराव के कारण लंबा जाम लगा। वाहन वहां भी धीरे धीरे चले। वहीं, पांडव नगर के पास अंडरपास में बारिश के कारण जल भराव हो गया। जिस कारण वाहनों को निकलने में भी परेशानी का सामना करना पड़ा।

मौसम विभाग ने कहा था कि बीच-बीच में हल्की वर्षा हो सकती है। हां, इस दौरान उमस भरी गर्मी जरूर सताएगी। मंगलवार को राजधानी का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 35.7 डिग्री, वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 25.8 डिग्री रहा। हवा में नमी का स्तर 95 से 57 प्रतिशत रहा।

मंगलवार को राजधानी के अधिकांश इलाके शुष्क रहे। उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया। हालांकि मौसम विभाग ने कहा था कि बुधवार को बादल छाए रहेंगे। मगर तेज वर्षा की कोई संभावना नहीं जताई थी। ये भी कहा था कि गर्जना वाले बादल देखने को मिलेंगे।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें