Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Delhi Weather: मानसून की विदाई में देरी! बारिश को लेकर फिर येलो अलर्ट जारी; पढ़ें IMD का ताजा अपडेट

दिल्ली में मानसून की विदाई में देरी हो रही है। अगले तीन दिनों तक बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने बुधवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 95 से 60 प्रतिशत रहा। मंगलवार को भी बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश हो सकती है।

By sanjeev Gupta Edited By: Sonu Suman Updated: Mon, 16 Sep 2024 09:50 PM (IST)
Hero Image
राजधानी दिल्ली में मंगलवार और बुधवार के लिए येलो अलर्ट जारी।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। इस वर्ष मानसून विदाई की बेला में भी सक्रिय बना हुआ है। मौसम विज्ञानियों की मानें तो आमतौर पर 17 सितंबर के लगभग दिल्ली से इसकी विदाई होने लगती है। लेकिन अबकी बार यह थोड़ा लंबा खिंच सकता है।

मौसम विभाग ने 19 से 25 सितंबर के मध्य अनुमानत: सप्ताह भर देरी से 22 या 23 सितंबर को इसकी विदाई के संकेत दिए हैं। इसीलिए दिल्ली में वर्षा का दौर अभी भी जारी है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन के लिए फिर से वर्षा होने की संभावना जताई है। बुधवार के लिए यलो अलर्ट भी जारी किया है।

हवा में नमी का स्तर 95 से 60 प्रतिशत

इस बीच सोमवार को दिन भर मौसम साफ रहा। धूप भी निकली रही और बीच बीच में हवा भी चलती रही। इसके चलते तापमान में भी थोड़ी वृद्धि हुई। अधिकतम तापमान सामान्य स्तर पर 34.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 24.2 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी का स्तर 95 से 60 प्रतिशत दर्ज किया गया। वर्षा कहीं नहीं हुई।

मंगलवार को भी छाए रहेंगे बादल

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि मंगलवार को दिनभर बादल छाए रहेंगे। कहीं बूंदाबांदी और कहीं हल्की वर्षा होने के आसार हैं। अधिकतम तथा न्यूनतम तापमान क्रमश: 34 और 25 डिग्री रह सकता है। बृहस्पतिवार को भी ऐसा ही मौसम बना रहेगा जबकि बुधवार को येलाे अलर्ट के बीच हल्की से मध्यम स्तर की बरसात हो सकती है। इस दौरा 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चलेगी।

यह भी पढे़ं- आम आदमी पार्टी की PAC की बैठक खत्म, नए CM के नाम पर हुई चर्चा; कल होगी विधायक दल की मीटिंग

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर