Move to Jagran APP

Delhi: 'मैं भी केजरीवाल' अभियान के चौथे दिन लोगों से मिलने पहुंचे सौरभ भारद्वाज, AAP नेता ने पूछे सवाल

दिल्ली के मंत्री और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता हर रोज दिल्ली के अलग-अलग वार्ड में जाकर मैं भी केजरीवाल अभियान में लोगों रायशुमारी कर रहे हैं। सोमवार को इस अभियान में दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने हिस्सा लिया और लोगों ने सवालों के जवाब जाने। इस अभियान में सौरभ से पहले आतिशी और दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने भी भाग लिया था।

By Jagran NewsEdited By: Nitin YadavUpdated: Mon, 04 Dec 2023 03:40 PM (IST)
Hero Image
'मैं भी केजरीवाल' अभियान के चौथे दिन लोगों से मिलने पहुंचे सौरभ भारद्वाज।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली सरकार के मंत्री और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता हर रोज दिल्ली के अलग-अलग वार्ड में जाकर मैं भी केजरीवाल अभियान में लोगों रायशुमारी कर रहे हैं। सोमवार को इस अभियान में दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने हिस्सा लिया और लोगों ने सवालों के जवाब जाने।

इस्तीफा दे या जेल से ही चलाए सरकार

उन्होंने हस्ताक्षर अभियान मैं भी केजरीवाल में हिस्सा लेने की जानकारी देते हुए बताया कि मैं भी केजरीवाल जनमत संग्रह के चौथे दिन जनता के समक्ष जाकर पूछा कि ईडी द्वारा अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद इस्तीफा दे? या जेल से ही सरकार चलाए।

केजरीवाल सरकार के इस अभियान में सौरभ से पहले आतिशी और दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने भी भाग लिया था और लोगों से कई सवालों को जवाब जाने थे।

सभी MCD वार्ड में चलेगा अभियान

इस अभियान में आप सरकार के मंत्री और कार्यकर्ता नगर निगम के 250 वार्ड में लोगों के घर-घर जाकर मैं भी केजरीवाल अभियान में लोगों से पूछा कि क्या मोदी जी भ्रष्टाचार के खिलाफ हैं। क्या केजरीवाल को गिरफ्तारी के बाद इस्तीफा दे देना चाहिए या जेल से ही सरकार चलानी चाहिए है।

यह भी पढ़ें: राउज एवेन्यू कोर्ट से AAP नेता को झटका, अदालत ने 11 दिसंबर तक बढ़ाई संजय सिंह की न्यायिक हिरासत

इन सभी सवालों के जवाबों और हर घर का ब्योरा एक बुकलेट में दर्ज किया जा रहा है। साथ ही गोपाल राय ने लोगों शराब घोटाले के बारे में जानकारी देते हुए बता रहे हैं कि यह घोटाला फर्जी है।

हस्ताक्षर अभियान के बाद करेंगे लोगों से रायशुमारी

एक दिसंबर से शुरू हुआ आप का ‘मैं भी केजरीवाल’ हस्ताक्षर अभियान 20 दिसंबर तक चलेगा। इस अभियान में आप सरकार के मंत्री, विधायक, पार्षद और पदाधिकारी दिल्ली के 2600 पोलिंग स्टेशनों में घर-घर जाएंगे और लोगों से चर्चा कर उनकी राय जानेंगे। इसके बाद 21 से 24 दिसंबर तक विधायक और पार्षद सभी वार्डों में जनसंवाद करके भी जनता की राय लेंगे।

यह भी पढ़ें: दिल्ली में सुरक्षित नहीं हैं महिलाएं, डराने वाले हैं NCRB के आंकड़े; 19 महानगरों में राजधानी की स्थिति सबसे खराब

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।