Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

दिल्ली में भाजपा के दिग्गजों की बैठक शुरू, 2025 विधानसभा चुनाव के लिए पेश किया जाएगा रोड मैप

लोकसभा चुनाव में लगातार तीसरी बार दिल्ली की सातों सीटों में जीत दर्ज करने से भाजपा नेता और कार्यकर्ता काफी उत्साहित हैं। इसी क्रम में भाजपा अब अगले साल होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है। इसके लिए आज दिल्ली में भाजपा की एक बड़ी बैठक हो रही है। पार्टी को उम्मीद है कि वह इस बार दिल्ली में सरकार बनाने में कामयाब होगी।

By Santosh Kumar Singh Edited By: Abhishek Tiwari Updated: Sun, 07 Jul 2024 10:43 AM (IST)
Hero Image
जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में दिल्ली प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी बैठक हो रही है।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव में तीसरी बार सभी सातों सीटों पर जीत से उत्साहित भाजपा को उम्मीद है कि इस बार दिल्ली की सत्ता में उसकी वापसी होगी। लगभग छह माह बाद विधानसभा चुनाव है।

पार्टी इस चुनाव की रणनीति बनाने में जुट गई है। इसके लिए जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में रविवार को पूरी दिल्ली से भाजपा के दिग्गज जुटेंगे। सुबह 10 बजे से मंथन शुरू हो गया है जो लगभग शाम छह बजे तक चलेगा।

पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में रविवार को हो रही है। सुबह 10 बजे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने इसका उद्घाटन किया। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा स्वागत भाषण दिया। उसके बाद गोयल ने पदाधिकारियों को संबोधित किया। 

ये भी पढ़ें-

यह पहली बार है कि प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में भी मंडल स्तर के पदाधिकारियों को बुलाया गया है। मंडल, जिला व प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों के साथ ही सभी मोर्चों व प्रकोष्ठ के पदाधिकारी भी बैठक में शामिल हुए हैं। सभी मिलकर विधानसभा चुनाव की रणनीति पर मंथन कर रहे हैं। 

बैठक में यह विचार किया जाएगा कि कैसे लोकसभा के प्रदर्शन को विधानसभा में दोहराया जाए जिससे कि दिल्ली की सत्ता का वनवास दूर हो सके। मंथन से निकले निष्कर्ष को जमीन तक पहुंचा जा सके इसके लिए सभी मंडलों के अध्यक्षों को भी बुलाया गया है।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें