दिल्ली में भाजपा के दिग्गजों की बैठक शुरू, 2025 विधानसभा चुनाव के लिए पेश किया जाएगा रोड मैप
लोकसभा चुनाव में लगातार तीसरी बार दिल्ली की सातों सीटों में जीत दर्ज करने से भाजपा नेता और कार्यकर्ता काफी उत्साहित हैं। इसी क्रम में भाजपा अब अगले साल होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है। इसके लिए आज दिल्ली में भाजपा की एक बड़ी बैठक हो रही है। पार्टी को उम्मीद है कि वह इस बार दिल्ली में सरकार बनाने में कामयाब होगी।
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव में तीसरी बार सभी सातों सीटों पर जीत से उत्साहित भाजपा को उम्मीद है कि इस बार दिल्ली की सत्ता में उसकी वापसी होगी। लगभग छह माह बाद विधानसभा चुनाव है।
पार्टी इस चुनाव की रणनीति बनाने में जुट गई है। इसके लिए जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में रविवार को पूरी दिल्ली से भाजपा के दिग्गज जुटेंगे। सुबह 10 बजे से मंथन शुरू हो गया है जो लगभग शाम छह बजे तक चलेगा।
पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में रविवार को हो रही है। सुबह 10 बजे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने इसका उद्घाटन किया। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा स्वागत भाषण दिया। उसके बाद गोयल ने पदाधिकारियों को संबोधित किया।
ये भी पढ़ें-
- Delhi Politics: केजरीवाल की सियासी पिच पर BJP करेगी बैटिंग? 52 विधानसभा सीटों पर हो सकता है 'खेला'
- Delhi Election Result 2024: दिल्ली में AAP-कांग्रेस गठबंधन फ्लॉप, दोनों मिलकर भी क्यों नहीं रोक पाए BJP का विजय रथ
यह पहली बार है कि प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में भी मंडल स्तर के पदाधिकारियों को बुलाया गया है। मंडल, जिला व प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों के साथ ही सभी मोर्चों व प्रकोष्ठ के पदाधिकारी भी बैठक में शामिल हुए हैं। सभी मिलकर विधानसभा चुनाव की रणनीति पर मंथन कर रहे हैं।
विस्तारित प्रदेश कार्यकारिणी बैठक, दिल्ली
दिनांक - 7 जुलाई 2024#BJPDelhiExecutiveMeet pic.twitter.com/9PJ06YwHbS— BJP Delhi (@BJP4Delhi) July 7, 2024
बैठक में यह विचार किया जाएगा कि कैसे लोकसभा के प्रदर्शन को विधानसभा में दोहराया जाए जिससे कि दिल्ली की सत्ता का वनवास दूर हो सके। मंथन से निकले निष्कर्ष को जमीन तक पहुंचा जा सके इसके लिए सभी मंडलों के अध्यक्षों को भी बुलाया गया है।