Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Weather Update: पहाड़ों पर बर्फबारी ने मैदानों इलाकों में बढ़ाई ठंड, दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए अलर्ट जारी

Delhi Weather Forecast पहाड़ों पर बर्फबारी के चलते आगामी एक सप्ताह तक इसी तरह मौसम का मिजाज बना रहेगा। आने वाले समय में दिल्ली-एनसीआर में ठंड में इजाफा जारी रहने के साथ दिसंबर के दूसरे सप्ताह में शीत लहर का भी आगाज हो सकता है।

By Jp YadavEdited By: Updated: Tue, 22 Nov 2022 07:22 AM (IST)
Hero Image
पहाड़ों से आ रही ठंड ने बढ़ाई परेशानी

नई दिल्ली/नोएडा/गुरुग्राम/सोनीपत, जागरण डिजिटल डेस्क। Delhi Weather Forecast पहाड़ी राज्यों में शुमार उत्तराखंड और उत्तराखंड से आ रही बर्फीली हवाओं ने दिल्ली-एनसीआर के मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल दिया है। इसके चलते सुबह और शाम लगातार न्यूनतम के साथ अधिकतम पारे में गिरावट दर्ज की जा रही है। दरअसल, पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं ने कई सालों बाद दिल्ली में नवंबर महीने में ही न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस पहुंचने को बेताब नजर आ रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में आगामी एक सप्ताह के दौरान अच्छी ठंड पड़ने के आसार बन रहे हैं। इस बीच पहाड़ों पर बर्फबारी तेज हुई दिल्ली-एनसीआर में जोरदार ठंड शुरू हो सकती है। मौसम विज्ञानियों की ठंड को लेकर जारी भविष्यवाणी के बीच डॉक्टरों ने लोगों को सलाह दी है कि वे ठंड से बचाव का उपाय करें। लापरवाही नहीं बरतें, खासकर बच्चों और बुजुर्गों को खास सतर्कता बरतने की जरूरत है। 

8 डिग्री के आसपास बना रहेगा न्यूनतम पारा

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक ही मंगलवार को आसमान साफ रहेगा। इस दौरान सुबह के समय धुंध जरूर है, लेकिन इससे वाहन चालकों को कोई खास दिक्कत नहीं हो रही है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान आठ डिग्री के आसपास और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं। वहीं, मौसम विभाग का यह भी पूर्वानुमान है कि आगामी कुछ दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान आठ डिग्री और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही बने रहने की संभावना है।

पहाड़ों से आ रही ठंड ने बढ़ाई परेशानी 

पहाड़ों से आ रही सर्द हवाएं लगातार दिल्ली की ठंड बढ़ा रही हैं। इसी कड़ी में अब सोमवार की सुबह इस सीजन की सबसे ठंडी दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान नौ डिग्री से भी नीचे पहुंच गया। मौसम विभाग का कहना है कि तापमान में कमी का दौर जारी रहेगा। एक दो दिनों में ही न्यूनतम तापमान गिरकर आठ डिग्री तक पहुंच सकता है।

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि हवा की दिशा इस समय उत्तर पश्चिमी चल रही है। इसके साथ पहाड़ों पर हुई बर्फबारी का असर भी राजधानी दिल्ली के साथ एनसीआर के शहरों में भी पहुंच रहा हैं, इसीलिए न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। न्यूनतम तापमान में कमी अधिक आ रही है, जबकि अधिकतम में अपेक्षाकृत कम।

उधर, मौसम विभाग के अनुसार एक दिन पहले सोमवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से एक डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान सिमटकर 8.9 डिग्री सेल्सियस रह गया। यह सामान्य से तीन डिग्री कम है। हवा में नमी का स्तर 36 से 93 प्रतिशत तक रहा।

Delhi NCR Weather Alert: दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में कब से बढ़ेगी ठंड और कब से चलेगी शीत लहर?

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें