Move to Jagran APP

Delhi Vidhan Sabha Chunav: पूर्वांचलियों को साधने में विफल रहती है भाजपा, इस चुनौती को पार करने के लिए जानिए BJP का प्लान

Delhi Assembly Elections दिल्ली विधानसभा चुनाव में पूर्वांचली मतदाताओं का समर्थन हासिल करना भाजपा के लिए बड़ी चुनौती है। पिछले दो लोकसभा चुनावों में भाजपा को इनका समर्थन मिला था लेकिन विधानसभा चुनावों में इनका रुख आम आदमी पार्टी की ओर रहा है। भाजपा अब छठ पूजा के माध्यम से इन मतदाताओं को अपने साथ जोड़ने की कोशिश कर रही है।

By Santosh Kumar Singh Edited By: Geetarjun Updated: Wed, 23 Oct 2024 04:00 PM (IST)
Hero Image
छठ पूजा के माध्यम से पूर्वांचलियों को भावनात्मक रूप से जोड़ेगी भाजपा (दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेव, पीएम मोदी)।
संतोष कुमार सिंह, नई दिल्ली। Delhi Politics दिल्ली की राजनीति में पूर्वांचल के लोगों की संख्या बढ़ने के साथ ही इनका राजनीतिक महत्व भी बढ़ा है। कई विधानसभा क्षेत्रों में यह चुनाव परिणाम को प्रभावित करने की स्थिति में हैं। यही कारण है कि सभी पार्टियां इन्हें अपने साथ जोड़ने का प्रयास करती हैं।

पिछले दो लोकसभा चुनावों की तरह इस बार भी भाजपा इन्हें साधने में सफल रही है, परंतु विधानसभा (Delhi Assembly Elections) में इनका समर्थन प्राप्त करना बड़ी चुनौती है। चुनाव से पहले उन्हें अपने साथ जोड़ने का छठ पूजा भी एक अच्छा मौका है, जिसकी तैयारी शुरू हो गई है।

तीन राज्यों के वोटर्स बनाते-बिगड़ते हैं समीकरण

पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार व झारखंड के लोग अब दिल्ली के राजनीतिक समीकरण को बनाने बिगाड़ने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। यहां के 70 में से 17 विधानसभा क्षेत्रों में इन राज्यों से संबंधित मतदाताओं की संख्या 30 से 55 प्रतिशत तक है। वर्ष 2014 और वर्ष 2019 के बाद इस वर्ष हुए लोकसभा चुनाव में भी उन क्षेत्रों में भाजपा को अच्छी बढ़त मिली है जहां पूर्वांचल के लोगों की संख्या अधिक है।

पिछले दो चुनावों में AAP को मिला भरपूर साथ

इसके बाद भी विधानसभा चुनाव में इनका समर्थन प्राप्त करना आसान नहीं है। क्योंकि, वर्ष 2014 और वर्ष 2019 लोकसभा के बाद हुए विधानसभा चुनावों में अधिकांश पुरबिया मतदाता आम आदमी पार्टी (AAP) के साथ थे। इस राजनीतिक समीकरण को देखते हुए पार्टी अपनी रणनीति बना रही है।

नई टीम की गई गठित

मोर्चों को मजबूत करने के लिए अगस्त में प्रदेश अध्यक्ष व प्रभारी दोनों को बदलने के बाद अब नई टीम गठित की गई है। शनिवार को पूर्वांचल मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष संतोष ओझा की अध्यक्षता में हुई बैठक में छठ पर्व की तैयारी पर चर्चा हुई।

छठ पूजा पर क्या करेगी टीम

अध्यक्ष ने पदाधिकारियों को छठ घाटों की सफाई, व्रत करने वालों को होने वाली समस्याओं के समाधान में सहयोग करने का निर्देश दिया। प्रत्येक मंडल अध्यक्षों को अपने यहां व्रत करने वालों को उपहार स्वरूप पूजन सामग्री देने के लिए सूची तैयार करने को भी कहा गया है। प्रत्येक मंडल में कम से कम 11 लोगों की सूची तैयार की जाएगी। कई मंडलों में यह काम शुरू हो गया है।

ये भी पढ़ें- 

इन विधानसभा क्षेत्रों में अधिक हैं पूर्वांचल के लोग

बुराड़ी, करावल नगर, सीमापुरी, बादली, किराड़ी, नांगलोई, विकासपुरी, द्वारका, मटियाला, उत्तम नगर, पटपड़गंज, लक्ष्मी नगर, संगम विहार, बदरपुर, पालम, देवली, राजेंद्र नगर, बादली।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।