Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Delhi Water Crisis: पानी मांगने वालों पर पानी की बर्बादी, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर वॉटर कैनन का किया प्रयोग

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में जल संकट बरकरार है। इस समस्या पर सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (AAP) और विपक्षी दल भाजपा आमने-सामने हैं। एक ओर जल मंत्री आतिशी शुक्रवार से पानी सत्याग्रह पर बैठी हुई हैं। दूसरी ओर शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिल्ली जल बोर्ड (DJB) कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। इस दौरान दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को दूर करने के लिए पानी की बौछारों का इस्तेमाल किया।

By Jagran News Edited By: Geetarjun Updated: Sat, 22 Jun 2024 05:15 PM (IST)
Hero Image
पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर वाटर कैनन का किया प्रयोग

एएनआई, नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में जल संकट बरकरार है। इस समस्या पर सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (AAP) और विपक्षी दल भाजपा आमने-सामने हैं। एक ओर जल मंत्री आतिशी शुक्रवार से 'पानी सत्याग्रह' पर बैठी हुई हैं। दूसरी ओर शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिल्ली जल बोर्ड (DJB) कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया।

इस दौरान दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को दूर करने के लिए पानी की बौछारों का इस्तेमाल किया। भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने दिल्ली सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि हरियाणा पर्याप्त पानी भेज रहा है  और सुप्रीम कोर्ट ने भी इसे स्वीकार किया है।

भाजपा नेता ने दिल्ली सरकार बोला हमला

भाजपा नेता ने कहा कि AAP पिछले 10 सालों से दिल्ली में सत्ता में है। उनके पास दिल्ली जल बोर्ड और एमसीडी है। उनके पास सभी महत्वपूर्ण विभाग हैं। तो क्या वे अपनी ही सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं?

वास्तविकता यह है कि उनकी अपनी सहयोगी कांग्रेस पार्टी अब स्वीकार कर रही है कि हरियाणा अधिक पानी भेज रहा है। हरियाणा ने जितना पानी भेजने का वादा किया था, उससे अधिक भेज रहा है। सुप्रीम कोर्ट ने भी इसे स्वीकार किया है।

पूनावाला ने कहा दिल्ली सरकार पानी के टैंकर माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय नाटक और प्रदर्शन कर रहे हैं। सवाल यह है कि वे पानी के टैंकर माफियाओं को क्यों बचा रहे हैं? क्या इसलिए कि उन्हें हर पानी के टैंकर पर कमीशन मिल रहा है?

आतिशी की भूख हड़ताल

दिल्ली की जल मंत्री आतिशी शुक्रवार को अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गईं। उन्होंने आरोप लगाया कि हरियाणा सरकार दिल्ली के हिस्से का पानी नहीं दे रही है। जंगपुरा के पास भोगल में उनके साथ आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह और पार्टी के अन्य सदस्य भी थे, जहां वे अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठीं।

ये भी पढ़ें- Delhi: आतिशी की अनशन वाली जगह पर पहुंचे नौकरी से निकाले गए बस मार्शल, खूब बरपा हंगामा; देखें VIDEO

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें