Delhi Weather: कहीं अधिक बारिश तो कहीं सिर्फ बूंदाबांदी, बादलों की रही बस आवाजाही; पढ़ें IMD का नया अपडेट
शुक्रवार को भी दिल्ली में दिनभर बादलों की आवाजाही बनी रही। विभिन्न इलाकों में सुबह के समय वर्षा भी हुई। अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री और न्यूनतम 25.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से दो-दो डिग्री कम है। हवा में नमी का स्तर 100 से 77 प्रतिशत तक रहा। तापमान में गिरावट और ठंडी हवाओं के चलते लोगों को उमस भरी गर्मी से भी कुछ राहत मिली।
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली में मानसून के दौरान भी वर्षा का असमान वितरण देखने को मिल रहा है। कहीं बहुत ज्यादा वर्षा हो जाती है तो कहीं बूंदाबांदी तक सिमट जाती है। आलम यह है कि शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे तक रिज क्षेत्र में 24 घंटे के दौरान 99 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई।
वहीं नजफगढ़ में शुक्रवार को दिन में तीन घंटे के भीतर 34.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई। मौसम विभाग के मानकों के मुताबिक 24 घंटे के भीतर 64.5 मिमी से ज्यादा वर्षा होने पर उसे भारी वर्षा माना जाता है।
दिनभर बादलों की आवाजाही बनी रही
शुक्रवार को भी दिल्ली में दिनभर बादलों की आवाजाही बनी रही। विभिन्न इलाकों में सुबह के समय वर्षा भी हुई। अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री और न्यूनतम 25.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से दो-दो डिग्री कम है। हवा में नमी का स्तर 100 से 77 प्रतिशत तक रहा। तापमान में गिरावट और ठंडी हवाओं के चलते लोगों को उमस भरी गर्मी से भी कुछ राहत मिली।
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शनिवार-रविवार को भी ऐसा ही मौसम बना रहेगा। बादलों की आवाजाही रहेगी और हल्की से मध्यम स्तर की वर्षा भी हो सकती है। दोनों ही दिनों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 34 और 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
दिल्ली की हवा भी काफी हद तक साफ हो गई
दूसरी ओर, मौसम की मेहरबानी से दिल्ली की हवा भी काफी हद तक साफ हो गई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, शुक्रवार को दिल्ली का एक्यूआई 84 रहा। इस स्तर की हवा को ''संतोषजनक'' श्रेणी में रखा जाता है। अगले दो दिनों के बीच भी वायु गुणवत्ता का स्तर इसी के आसपास रहने की संभावना है।
शुक्रवार को सुबह साढ़े आठ बजे तक और फिर शाम साढ़े पांच बजे तक कहीं कितनी हुई बरसात (मिमी में)
स्थान | वर्षा (सुबह 8.30 तक) | वर्षा (शाम 5.30 तक) |
सफदरजंग | 39.4 | बूंदाबांदी |
पालम | 0.9 | बूंदाबांदी |
लोधी रोड | 22.0 | 0.0 |
रिज क्षेत्र | 99.0 | 0.0 |
आयानगर | 7.2 | बूंदाबांदी |
राजघाट | 34.5 | 0.0 |
मयूर विहार | 2.5 | 0.0 |
दिल्ली विवि | 93.5 | 0.0 |
नजफगढ़ | 0.0 | 34.5 |
पीतमपुरा | 11.0 | 0.0 |