Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Delhi Weather: आकाश में छाए रहे बादल, वर्षा नहीं होने से बढ़ी उमस; जानें आनेवाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार राजधानी दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक है। न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य है। दिल्ली में एक दिन पहले शनिवार को अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री दर्ज किया गया था। इसके मुकाबले तापमान में डेढ़ डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई।

By Ranbijay Kumar Singh Edited By: Sonu Suman Updated: Sun, 14 Jul 2024 08:53 PM (IST)
Hero Image
दिल्ली में रविवार को आकाश में छाए रहे बादल, वर्षा नहीं होने से बढ़ी उमस।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। रविवार को आकाश में बादल छाए रहे। मौसम विभाग ने हल्की वर्षा होने का पूर्वानुमान जारी किया था, लेकिन देर शाम तक कहीं भी बारिश नहीं हुई। इस वजह से उमस भरी गर्मी महसूस की गई। अधिकतम तापमान भी सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को आकाश में बादल छाए रहेंगे और हल्की वर्षा होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। इसके बाद मंगलवार और बुधवार को हल्की या मध्यम स्तर की वर्षा हो सकती है। पूरे सप्ताह तेज वर्षा होने की संभावना नहीं है।

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक है। न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य है। दिल्ली में एक दिन पहले शनिवार को अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री दर्ज किया गया था। इसके मुकाबले तापमान में डेढ़ डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई।

मध्यम श्रेणी में रही हवा की गुणवत्ता

दिल्ली में शनिवार को हवा की गुणवत्ता भी मध्यम श्रेणी में रही। वर्षा नहीं होने के कारण वातावरण में धूल का स्तर थोड़ा गया है। इस वजह से एयर इंडेक्स 100 से अधिक रहा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार दिल्ली का एयर इंडेक्स 107 , गाजियाबाद का 112 व गुरुग्राम का एयर इंडेक्स 106 रहा जो मध्यम श्रेणी में है। फरीदाबाद का एयर इंडेक्स 98, ग्रेटर नोएडा का 94 व नोएडा का एयर इंडेक्स 77 रहा। इस वजह से एनसीआर के इन शहरों में हवा की गुणवत्ता संतोषजनक श्रेणी में रही।

ये भी पढ़ें- मानसून आने के साथ ही बढ़ने लगे डेंगू के मरीज, सफदरजंग अस्पताल में अब तक पहुंचे 106 लोग; जानें बचाव के तरीके

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर