Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Delhi Weather: येलो अलर्ट के बावजूद दिनभर खिली रही धूप, शनिवार को भी बारिश की संभावना; पढ़ें IMD का ताजा अपडेट

दिल्ली में येलो अलर्ट के बावजूद दिनभर धूप खिली रही। शाम को कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग ने शनिवार को भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 32.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री ज्यादा 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 100 से 79 प्रतिशत तक रहा।

By sanjeev Gupta Edited By: Sonu Suman Updated: Fri, 06 Sep 2024 10:25 PM (IST)
Hero Image
राजधानी दिल्ली में येलो अलर्ट के बावजूद शुक्रवार को दिन भर धूप निकली रही।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में येलो अलर्ट के बावजूद शुक्रवार को दिन भर धूप निकली रही। शाम के समय कहीं-कहीं हल्की बारिश देखने को मिली। मौसम विभाग का अनुमान है कि शनिवार को भी दिल्ली में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना बनी रहेगी। यहां भी येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

शुक्रवार को सुबह के समय बादलों की आवाजाही देखी गई। लेकिन दिन चढ़ने के साथ-साथ बादल छंट गए और धूप निकल आई। शाम के समय फिर बादल छाए और कहीं कहीं बरसात होने लगी। अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 32.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

देर शाम कई इलाकों में हुई बारिश

न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री ज्यादा 23.4 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी का स्तर 100 से 79 प्रतिशत तक रहा। सुबह साढ़े आठ से शाम साढ़े पांच बजे के दौरान कहीं भी बरसात नहीं हुई। अलबत्ता, देर शाम पालम, लोधी रोड, रिज, आयानगर, पूसा, पीतमपुरा और मयर विहार में हल्की वर्षा होने की सूचना अवश्य आई।

बारिश की वजह से दिल्ली की हवा साफ

मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को दिन भर बादल छाए रहेंगे। हल्की से मध्यम स्तर की वर्षा हो सकती है। अधिकतम व न्यूनतम तापमान क्रमश: 32 और 24 डिग्री रह सकता है। वहीं वर्षा के असर से दिल्ली की हवा लगातार साफ बनी हुई है। शुक्रवार को दिल्ली का एक्यूआई 94 दर्ज किया गया। इस स्तर की हवा को 'संतोषजनक' श्रेणी में रखा जाता है।

यह भी पढ़ें- Delhi Pollution: दिल्ली में बीते आठ महीने में 160 दिन मिली दिल्लीवासियों को साफ हवा, AQI में आया सुधार