Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Delhi Weather: अब बारिश के नहीं हैं आसार, तेज धूप करेगी परेशान; जानिए मौसम विभाग पूरा अपडेट

Delhi Weather News मौसम विभाग ने बताया कि आज भी धूप निकलेगी जिससे दोपहर के समय उमस भरी गर्मी परेशान कर सकती है। साथ ही बताया कि तापमान में भी बढ़ोत्तरी होगी। सुबह और शाम को मौसम सही बना हुआ है। हालांकि अब बारिश के आसार नहीं हैं लेकिन सप्ताह के अंतर में बारिश हो सकती है। इसके बाद तापमान गिरना शुरू हो जाएगा।

By sanjeev Gupta Edited By: Geetarjun Updated: Tue, 01 Oct 2024 07:10 AM (IST)
Hero Image
अब बारिश के नहीं हैं आसार, तेज धूप करेगी परेशान।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। बेशक मौसम विभाग ने अभी राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र से मानसून की विदाई घोषित नहीं की है, लेकिन अगले चार दिन शुष्क ही रहने वाले हैं। इसके बाद सप्ताहांत में बहुत ही हल्की वर्षा का पूर्वानुमान है। कहने का मतलब यह कि अगले कुछ दिन तक मौसम खुला रहेगा।

आसमान साफ रहने से तेज धूप निकलेगी और खासकर दोपहर के समय उमस भरी गर्मी परेशान कर सकती है। इस दौरान जहां अधिकतम तापमान 37 डिग्री, वहीं न्यूनतम 26 डिग्री के आसपास रहेगा।

आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग का अनुमान है कि मंगलवार को दिन भर धूप रहेगी। हवा की गति आठ से 16 किमी प्रति घंटे तक की हो सकती है। अधिकतम व न्यूनतम तापमान क्रमश: 35 और 26 डिग्री रहने के आसार हैं।

सोमवार को कितना रहा तापमान

इस बीच सोमवार को सुबह से ही तेज धूप निकली रही। इसके चलते तापमान में भी वृद्धि देखी गई। अधिकतम तापमान सामान्य स्तर पर 34.4 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 24.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 92 से 55 प्रतिशत तक रहा।

दिल्ली में वायु गुणवत्ता

उधर दिल्ली की हवा में प्रदूषक कणों का स्तर बढ़ रहा है। केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, सोमवार को दिल्ली का एक्यूआई 127 रहा। एक दिन पहले रविवार को यह 76 था। चौबीस घंटे के भीतर इसमें 51 अंकों की वृद्धि हुई है। अगले दो दिनों के बीच इसके स्तर में और इजाफा होने की संभावना है।

ये भी पढ़ें- GRAP Restrictions in Delhi: दिल्ली में वाहनों पर जल्द लग जाएगा बैन, प्रदूषण बढ़ने पर इस बार ज्यादा रहेंगी पाबंदियां

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें