Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Delhi Weather: दिल्ली अगले दो दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश को लेकर मौसम विभाग ने क्या कहा?

Delhi Rain Update दिल्ली में अगले दो दिनों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना है जिससे अधिकतम तापमान में दो डिग्री तक की गिरावट आ सकती है। बुधवार को कुछ इलाकों में अच्छी वर्षा हो सकती है। मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

By sanjeev Gupta Edited By: Geetarjun Updated: Wed, 18 Sep 2024 06:00 AM (IST)
Hero Image
दिल्ली में अगले दो दिन बारिश का येलो अलर्ट।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। राजधानी में अगले दो दिन बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम स्तर की बरसात होने के आसार हैं। इसके चलते अधिकतम तापमान में दो डिग्री तक की गिरावट आने की संभावना है।

इस बीच मंगलवार को दिनभर दिल्ली में तेज धूप निकली रही। बीच-बीच में हल्के बादलों की आवाजाही भी लगी रही। शाम पांच बजे के बाद कई इलाकों में घने बादल छा गए। इस बीच कहीं बूंदाबांदी तो कहीं थोड़ी तेज बरसात भी हुई। इससे मौसम सुहाना हो गया।

आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिन के दौरान दिल्ली में हल्की से मध्यम बरसात होने की संभावना है। खासतौर पर बुधवार को कहीं-कहीं अच्छी वर्षा हो सकती है। इस दौरान हवा की गति भी 25 से 35 किमी प्रति घंटे तक की रह सकती है।

इसे देखते हुए ही मौसम विभाग ने यलो अलर्ट भी जारी किया है। इससे अधिकतम तापमान में दो डिग्री तक की गिरावट आने की संभावना है।

कितना रहा दिल्ली का तापमान

दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 34.8 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 78 से 67 प्रतिशत तक रहा। शाम साढ़े पांच से रात साढ़े आठ बजे के बीच मयूर विहार में 26.5 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर