Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Waterlogging in Delhi: मौसम हुआ सुहावना, लेकिन जलभराव ने किया परेशान; दिल्ली में शाम को बारिश की संभावना

Delhi Rain Update दिल्ली में सुबह बारिश हुई कई इलाकों में जलभराव हो गया। राजधानी के आसपास शहरों नोएडा फरीदाबाद गुरुग्राम गाजियाबाद में भी बारिश का मौसम बना हुआ है। बादल छाए हैं जिससे बारिश की संभावना है। हालांकि मौसम सुहावना है। उमस भरी गर्मी से अभी राहत मिली हुई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि बारिश शाम को हो सकती है।

By Jagran News Edited By: Geetarjun Updated: Sun, 08 Sep 2024 03:54 PM (IST)
Hero Image
दिल्ली के मुंडका में जलभराव के बीच से गुजरते वाहन (फोटो- एएनआई)।

एएनआई, नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में बादल छाए हुए हैं। रुक-रुक कर बूंदों की बौछार भी हो जा रही है। राष्ट्रीय राजधानी में सुबह बारिश हुई, जिसके बाद कई इलाकों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। इससे यातायात पर असर पड़ा। दिल्ली में मौसम भी बारिश के कारण सुहावना हो गया है। सुबह न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने बताया कि शनिवार शाम को भी राष्ट्रीय राजधानी में भारी बारिश हुई, जिससे उमस भरे मौसम से राहत मिली। आज भी बारिश की संभावना है। सुबह दिल्ली के कई इलाकों में बारिश हुई। अभी भी मौसम बारिश का बना हुआ है, बादल छाए हैं। शाम को बारिश हो सकती है।

मुंडका में बारिश के बाद सड़कों पर जलभराव हो गया, जहां वाहनों को ट्रैफिक जाम के बीच सड़क पार करने में परेशानी हो रही है। मुंडका में वाहन जलभराव वाली सड़क से गुजर रहे हैं, जबकि यात्रियों को अपने वाहन को जलभराव वाली सड़क से निकालने में दिक्कतों को सामना करना पड़ रहा है। जलभराव के कारण स्थिति ऐसी दिखी कि एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी यात्री को उसके वाहन को कीचड़ से निकालते हुए दिखाई दिया।

राजस्थान के अजमेर शहर में भी भारी बारिश के कारण भीषण जलभराव हो गया। शहर के निचले इलाके पानी में डूबे दिखाई दे रही हैं तो वहीं सड़कों पर जलभराव की स्थिति दिख रही है।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर