Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Delhi Rain: बना रहेगा मानसून का दौर, दिल्ली के कई इलाकों में आज बारिश की संभावना; छाए रहेंगे बादल

Delhi Rain Update राजधानी दिल्ली में अभी बारिश का दौर रहेगा। रविवार को बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश भी होगी। शनिवार को भी ऐसा ही मौसम बना रहा। आकाश में बादल छाए रहे और विभिन्न इलाकों में अलग-अलग समय पर रुक-रुक हल्की वर्षा हुई। इससे तापमान में गिरावट आई है। इस वजह से उमस भरी गर्मी से राहत मिली।

By Ranbijay Kumar Singh Edited By: Geetarjun Updated: Sun, 08 Sep 2024 12:43 AM (IST)
Hero Image
बना रहेगा मानसून का दौर, दिल्ली के कई इलाकों में आज बारिश की संभावना।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। राजधानी में शनिवार को आकाश में बादल छाए रहे और विभिन्न इलाकों में अलग-अलग समय पर रुक-रुक हल्की वर्षा हुई। पालम में सबसे अधिक 12.7 मिलीमीटर, आया नगर में 11.5 मिलीमीटर दर्ज की गई। वर्षा होने से तापमान सामान्य रहा।

मौसम विभाग के अनुसार रविवार को आकाश में बादल छाए रहेंगे और कई इलाकों में हल्की वर्षा हो सकती है। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इसके बाद तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। इस वजह से उमस भरी गर्मी हो सकती है।

शनिवार को कितना रहा तापमान

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली का अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य है। न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम है।

इलाकों में हुई बारिश

सुबह साढ़े आठ से रात साढ़े आठ बजे के बीच दिल्ली में 1.6 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। इस दौरान रिज एरिया में 3.7 मिलीमीटर, पीतमपुरा में डेढ़ मिलीमीटर, मयूर विहार में डेढ़ मिलीमीटर, लोधी रोड में एक मिलीमीटर, दिल्ली विश्वविद्यालय में डेढ़ मिलीमीटर व पूसा में 0.5 मिलीमीटर वर्षा हुई। दिल्ली में इस माह अब तक 71.9 मिलीमीटर वर्षा हो चुकी है जो सामान्य (52.5 मिलीमीटर) से 19.4 मिलीमीटर ज्यादा है।

दिल्ली में हवा रही साफ

दिल्ली में एयर इंडेक्स 70 रहा। इससे हवा की गुणवत्ता संतोषजनक श्रेणी में रही। ग्रेटर नोएडा का एयर इंडेक्स 52, गुरुग्राम का 72 व नोएडा का एयर इंडेक्स 56 रहा। इस वजह से इन तीनों शहरों में भी हवा संतोषजनक श्रेणी में रही। फरीदाबाद व गाजियाबाद में हवा अच्छे श्रेणी में रही। इस वजह से इन शहरों में एयर इंडेक्स क्रमश: 43 व 50 रहा। दिल्ली में अगले तीन दिन तक हवा की गुणवत्ता संतोषजनक श्रेणी में रहेगी।

ये भी पढ़ें- Delhi Crime: 500 से ज्यादा नवजात बच्चों की तस्करी में शामिल था गिरोह का सरगना, कोलकाता से दबोचा