Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Delhi Weather: ठंडी हवाओं से गिरा पारा, दिल्ली में सुबह-शाम को हो रही ठिठुरन; दो दिन बाद बढ़ेगा तापमान

बुधवार को दिल्ली के न्यूनतम और अधिकतम तापमान में फिर से गिरावट देखने को मिली। उत्तर-पश्चिम दिशा से आ रही बर्फीली हवाओं के चलते ठिठुरन भरी ठंडक भी बरकरार रही। मंगलवार को जहां अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस रहा था वहीं बुधवार को गिरकर 22.2 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य स्तर पर है। बुधवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 6.2 डिग्री दर्ज किया गया।

By sanjeev GuptaEdited By: GeetarjunUpdated: Thu, 21 Dec 2023 12:19 AM (IST)
Hero Image
ठंडी हवाओं से गिरा पारा, दिल्ली में सुबह-शाम को हो रही ठिठुरन; दो दिन बाद बढ़ेगा तापमान

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। Delhi Weather: बुधवार को दिल्ली के न्यूनतम और अधिकतम तापमान में फिर से गिरावट देखने को मिली। उत्तर-पश्चिम दिशा से आ रही बर्फीली हवाओं के चलते ठिठुरन भरी ठंडक भी बरकरार रही। मंगलवार को जहां अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस रहा था, वहीं बुधवार को गिरकर 22.2 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य स्तर पर है।

मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 6.2 डिग्री दर्ज किया गया। मंगलवार को यह भी 7.8 डिग्री रहा था। बुधवार को दिल्ली के लोधी रोड इलाके में सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री सेल्सियस रहा।

सुबह-शाम है ठिठुरन

वहीं, सबसे कम अधिकतम तापमान 19.7 डिग्री मुंगेशपुर में दर्ज किया गया। मंगलवार की तरह बुधवार को भी राजधानी में हवा की रफ्तार ज्यादा रही। इसके चलते दिनभर ठिठुरन बनी रही। फिलहाल सुबह एवं शाम के समय बर्फीली हवाओं के चलते ज्यादा ठिठुरन महसूस की जा रही है।

सुबह रहेगा हल्का कोहरा

मौसम विभाग के मुताबिक, बृहस्पतिवार को सुबह हल्का कोहरा होगा, जबकि दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। दिल्ली में अगले दो से तीन दिन तापमान में बहुत उल्लेखनीय बदलाव नहीं होगा।

इसके बाद अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री की बढ़ोतरी होने का अनुमान है। अगले कई दिन सुबह के समय हल्की धुंध रहेगी और आसमान में बादल छाए रह सकते हैं।