Move to Jagran APP

Delhi Weather: दिल्लीवालों को आज साथ में छाता लेकर निकलने की जरूरत, सुबह से शुरू हुई बूंदाबांदी; गर्मी से राहत दिलाएगी बारिश

Delhi Weather News दिल्ली में बारिश को लेकर आज भी संभावना है। बुधवार को भी बारिश कहीं हल्की तो कहीं मध्यम हुई थी। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। आज बारिश गर्मी से राहत दिला सकती है। मौसम विभाग ने कहा कि तापमान भी 34 से 26 डिग्री के बीच रह सकता है। दिल्ली में कहीं-कहीं बारिश की संभावना है।

By sanjeev Gupta Edited By: Geetarjun Updated: Thu, 25 Jul 2024 06:00 AM (IST)
Hero Image
दिल्ली में मौसम विभाग ने आज भी जताई बारिश की संभावना।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। बुधवार सुबह हुई झमाझम और दिन में रुक-रुककर होती रही हल्की बरसात ने दिल्ली वासियों को गर्मी से तो कुछ राहत दिलाई ही, तापमान में भी गिरावट देखने को मिली। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को भी कमोबेश ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना जताई है।

मौसम विभाग का अनुमान है कि बृहस्पतिवार को भी दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। बादलों की आवाजाही भी दिनभर बनी रहेगी। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 34 और 26 डिग्री रह सकता है। मौसम विभाग ने यलो अलर्ट भी जारी किया हुआ है।

सुबह-सुबह हुई तेज बारिश

बुधवार सुबह जब दिल्लीवासी सोकर उठे तो बाहर काले घने बादल छाए हुए थे। देखते ही देखते तेज वर्षा शुरू हो गई, जो लगभग डेढ़ घंटे तक चलती रही। इसके बाद भी दिन भर बादल छाए रहे और बीच-बीच में रुक रुककर बूंदाबांदी अथवा हल्की वर्षा होती रही।

बुधवार को कितनी हुई बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, सुबह साढ़े आठ बजे तक बीते 24 घंटे में 27.0 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई, जबकि सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक 9.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

वर्षा और बादलों की आवाजाही तापमान पर भी देखने को मिला। अधिकतम तापमान जहां सामान्य से एक डिग्री कम 33.8 डिग्री दर्ज किया गया। एक दिन पहले यह एक डिग्री ज्यादा 36.2 डिग्री सेल्सियस रहा था।

कल कितना दर्ज हुआ तापमान

इसी तरह से न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 24.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। एक दिन पहले यह 27.4 डिग्री रिकॉर्ड हुआ था। हवा में नमी का स्तर 100 से 74 प्रतिशत रहा। इसके चलते दिल्ली वासियों को गर्मी व उमस का सामना भी करना पड़ा।

वहीं, मौसम की मेहरबानी से दिल्ली की हवा भी लगातार साफ बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक मंगलवार को दिल्ली का एक्यूआई 97 रहा। इस स्तर की हवा को ''संतोषजनक'' श्रेणी में रखा जाता है। अगले दो दिनों के दौरान भी वायु गुणवत्ता का स्तर लगभग इसी के आसपास रहने की संभावना है।

ये भी पढ़ें- मिनटों में दिल्ली से मेरठ, नमो भारत आसान करेगी सफर; प्रोजेक्ट को लेकर आया बड़ा अपडेट

बुधवार को सुबह साढ़े आठ बजे तक और फिर शाम साढ़े पांच बजे तक कहीं कितनी हुई बरसात (मिमी में)

स्थान  वर्षा (सुबह 8.30 तक) वर्षा (शाम 5.30 तक)
सफदरजंग 27 9
पालम 17.8 1.6
लोधी रोड 24.2 0.9
रिज क्षेत्र 26.6 0.7
आयानगर 14.2 0.8
दिल्ली विवि 29 1
पूसा 0 7
नरेला 34 0
नजफगढ़ 10.5 0
पीतमपुरा 9.5 0
आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।