Move to Jagran APP

Weather: मौसम ने ली करवट, दिल्ली में गिर रहा तापमान, बिहार के कई जिलों में बारिश का अलर्ट

Delhi Weather Forecast दिल्ली में मौसम ने करवट बदली है और सुबह का तापमान गिरने लगा है। इस सीजन में पहली बार न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया है। हालांकि दोपहर में तेज धूप खिली रही। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

By Ranbijay Kumar Singh Edited By: Geetarjun Updated: Sun, 13 Oct 2024 08:08 AM (IST)
Hero Image
सीजन में अब तक सबसे ठंडक भरी रही दशहरे की सुबह।

राज्य ब्यूरो, जागरण, नई दिल्ली। Delhi Weather News: मौसम अब करवट बदल रहा है और सुबह का तापमान धीरे-धीरे कम हो रहा है। इसी क्रम में शनिवार सुबह हल्की ठंडक भरी हवा चलने के कारण इस सीजन में पहली बार न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया।

इससे दशहरे की सुबह इस सीजन में अब तक सबसे ठंडक भरी रही और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम रहा। लेकिन दोपहर में तेज धूप खिली रही।

छाए रह सकते हैं बादल

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में दो दिन आकाश में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। रविवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

कितना रह सकता है तापमान

मौसम विभाग के अनुसार, अगले सप्ताह न्यूनतम तापमान 19 से 20 डिग्री सेल्सियस आसपास व अधिकतम तापमान 33-34 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा। दिल्ली में अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो सामान्य है। न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन में सबसे कम है।

एक दिन पहले शुक्रवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 20.3 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

दिल्ली में हवा की गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में बरकरार

दिल्ली में शनिवार को प्रदूषण के स्तर आंशिक बढ़ोतरी हुई। लेकिन हवा की गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में बरकरार रही। खास बात यह है कि पांच वर्षों में इस बार दशहरे के दिन एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) सबसे कम रहा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार अगले तीन दिन तक हवा की गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में ही बने रहने की संभावना है।

कितनी रही दिल्ली की वायु गुणवत्ता

सीपीसीबी के अनुसार, दिल्ली का एयर इंडेक्स 155 दर्ज किया गया। इसके एक दिन पहले दिल्ली का एयर इंडेक्स 141 था। फरीदाबाद का एयर इंडेक्स 109, गाजियाबाद का 177, ग्रेटर नोएडा का 150, गुरुग्राम का 120 व नोएडा का एयर इंडेक्स 136 रहा। इस वजह एनसीआर के सभी प्रमुख शहरों में भी हवा की गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में रही।

पिछले वर्षों में दशहरा के दिन व दशहरा के अगले दिन एयर क्वालिटी इंडेक्स

वर्ष एक्यूआई (दशहरे के दिन) एक्यूआई (दशहरे के अगले दिन)
2024 155 -
2023 220 243
2022 211

79

2021 198 284
2020 349 353
2019 112 173
लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें