Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Delhi Weather: रक्षाबंधन पर उमस ने बढ़ाई दिल्लीवासियों की परेशानी, जानें अगले कुछ दिनों का मौसम का हाल

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली का अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस किया गया था जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है। न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है। सोमवार शाम को पीतमपुरा में 1.5 मिलीमीटर वर्षा हुई। इसके अलावा पूर्वी दिल्ली में भी कुछ जगहों पर हल्की बारिस भी हुई।

By Ranbijay Kumar Singh Edited By: Sonu Suman Updated: Mon, 19 Aug 2024 11:09 PM (IST)
Hero Image
रक्षाबंधन पर उमस ने बढ़ाई दिल्लीवासियों की परेशानी।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। राजधानी में सोमवार को तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। इस वजह से दिन में उमस भरी गर्मी रही। वहीं शाम को कुछ इलाकों में बहुत हल्की वर्षा भी हुई। मौसम विभाग के अनुसार अभी दो-तीन दिनों तक उमस भरी गर्मी बनी रहेगी।

मंगलवार को आकाश में बादल छाए रहेंगे। कुछ इलाकों में हल्की वर्षा भी होने के आसार हैं। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मंगलवार को भी मौसम ऐसा ही बना रहेगा। बुधवार व बृहस्पतिवार को हल्की या मध्यम स्तर की वर्षा हो सकती है।

कुछ जगहों पर हुई हल्की बारिश

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली का अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस किया गया जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है। न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है। शाम को पीतमपुरा में 1.5 मिलीमीटर वर्षा हुई। इसके अलावा पूर्वी दिल्ली में भी कुछ जगहों पर हल्की वर्षा हुई।

लगातार 23वें दिन हवा संतोषजनक श्रेणी में बरकरार

दिल्ली में लगातार 23वें दिन हवा की गुणवत्ता संतोषजनक श्रेणी में रही। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीबीसीबी) के अनुसार मंगलवार को एयर इंडेक्स बढ़ सकता है। इस वजह से एयर इंडेक्स 100 से अधिक पहुंच सकता है। इस वजह से तीन दिन हवा की गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में रही सकती है।

सीपीसीबी के अनुसार दिल्ली का एयर इंडेक्स 83, फरीदाबाद का 62, गाजियाबाद का 93 व नोएडा का एयर इंडेक्स 90 रहा। इस वजह से इन शहरों में हवा की गुणवत्ता संतोषजनक श्रेणी में रही। ग्रेटर नोएडा का एयर इंडेक्स 102 व गुरुग्राम का एयर इंडेक्स 141 रहा।

यह भी पढ़ें- आतिशी ने 11 वरिष्ठ आईएएस अधिकारी को दिया टास्क, सीवर ओवरफ्लो की समस्या हल करने के दिए निर्देश

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर