Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Delhi Weather: दिल्लीवासियों को फिलहाल उमस भरी गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, प्रदूषण से भी बढ़ेगी परेशानी

दिल्ली में हल्की उमस भरी गर्मी जारी है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को आंशिक बादल छाए रहेंगे लेकिन अगले कुछ दिनों तक हल्की उमस बनी रहेगी। वहीं प्रदूषण के स्तर में भी आंशिक बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली का एयर इंडेक्स 183 रहा जो खराब श्रेणी से सिर्फ 17 अंक कम है।

By Ranbijay Kumar Singh Edited By: Sonu Suman Updated: Fri, 04 Oct 2024 10:30 PM (IST)
Hero Image
दिल्लीवासियों को फिलहाल उमस भरी गर्मी से नहीं मिलेगी राहत।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। राजधानी में शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। इस वजह से उमस भरी गर्मी महसूस की गई। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को आकाश में आंशिक बादल छाए रहेंगे। बावजूद इसके दिल्ली में अभी अगले कुछ दिनों तक हल्की उमस भरी गर्मी बनी रहेगी।

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली का अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक है। न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है। शनिवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। रविवार को आकाश साफ हो जाएगा और मंगलवार तक तापमान 35-36 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा।

एनसीआर के तीन शहरों में हवा की गुणवत्ता हुई खराब

राजधानी में शुक्रवार को प्रदूषण के स्तर में आंशिक बढ़ोतरी हुई। इस वजह से दिल्ली हवा की गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में उच्च स्तर पर पहुंच गई और एयर इंडेक्स खराब श्रेणी से सिर्फ 17 अंक कम है। वहीं एनसीआर में गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा व नोएडा में एयर इंडेक्स 200 के पार पहुंचने से हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में पहुंच गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली में तीन दिन हवा की गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में रहने की संभावना है। इसके बाद दिल्ली में भी हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में पहुंच सकती है।

दिल्ली का एक्यूआई 183 रहा

सीपीसीबी के अनुसार दिल्ली दिल्ली का एयर इंडेक्स 183 रहा। एक दिन पहले दिल्ली का एयर इंडेक्स 162 था। इस तरह एयर इंडेक्स में 21 अंकों की बढ़ोतरी हुई। फरीदाबाद का एयर इंडेक्स मध्यम श्रेणी में 102 रहा। नोएडा का एयर इंडेक्स 228, गाजियाबाद का 201, ग्रेटर नोएडा का एयर इंडेक्स 212 रहा। इस वजह से इन तीनों शहरों में हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में रही। गुरुग्राम का एयर इंडेक्स सबसे कम 96 रहा। इस वजह से गुरुग्राम में हवा की गुणवत्ता संतोषजनक श्रेणी में रही।

यह भी पढ़ें- दिल्ली-NCR में सताने लगा डर! मानसून के लौटते ही बढ़ा प्रदूषण, बीते 24 घंटे में AQI 166 के पार

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें