Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi Weather: बादलों की लुकाछिपी के बीच पड़ी फुहार, आज भी वर्षा के आसार

    दिल्ली में बादलों और हल्की वर्षा के कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने गरज के साथ वर्षा का पूर्वानुमान जारी किया है। मानसून में वर्षा के चलते वायु गुणवत्ता में सुधार हुआ है और यह संतोषजनक श्रेणी में बना हुआ है। अगले पांच दिनों तक हल्की से मध्यम वर्षा का अनुमान है जिससे वायु गुणवत्ता के संतोषजनक बने रहने की संभावना है।

    By Monu Kumar Jha Edited By: Monu Kumar Jha Updated: Sat, 23 Aug 2025 11:08 AM (IST)
    Hero Image
    दिल्ली में बदला मौसम हल्की बारिश से तापमान में गिरावट, वायु गुणवत्ता में सुधार। फाइल फोटो

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। राजधानी में शुक्रवार को दिनभर बादलों की लुकाछिपी के बीच कुछ स्थानों पर हल्की फुहार भी पड़ी। बादल और हल्की वर्षा के चलते न्यूनतम तापमान में 0.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आयी। अधिकतम तापमान 34.5 और न्यूनतम 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मौसम विभाग ने शनिवार को गरज के साथ वर्षा का पूर्वानुमान जारी किया है। वर्षा का क्रम अगले कुछ दिनों तक जारी रह सकता है। मानसून में वर्षा का क्रम जारी रहने से वायु गुणवत्ता (एक्यूआइ) में भी सुधार हुआ है। यह लगातार संतोषजनक श्रेणी में बना हुआ है।

    सीपीसीबी के मुताबिक, अलीपुर में एक्यूआइ 88, अशोक विहार में 101, आयानगर में 91, नरेला में 106 और सोनिया विहार में 110 दर्ज किया गया। अगले पांच दिन तक हल्की से मध्यम वर्षा के अनुमान के बीच फिलहाल वायु गुणवत्ता के संतोषजनक बने रहने का अनुमान है।