Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Delhi Weather: अगले चार दिनों में दिल्ली से मानसून की विदाई तय, मौसम में बढ़ेगी ठंडक; पढ़ें IMD का ताजा अपडेट

दिल्ली में मानसून की विदाई का समय आ गया है। अगले तीन-चार दिनों में मानसून की औपचारिक विदाई हो सकती है। धीर-धीरे तापमान में भी कमी आने लगेगी। इस साल दिल्ली में दो साल बाद मानसून में 1000 मिमी से अधिक बारिश हुई है। अब तक दिल्ली (सफदरजंग) में 1029.9 मिमी बारिश हो चुकी है जो सामान्य से 61 प्रतिशत अधिक है।

By sanjeev Gupta Edited By: Sonu Suman Updated: Fri, 27 Sep 2024 09:04 PM (IST)
Hero Image
अगले चार दिनों में दिल्ली से मानसून की विदाई तय।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली में अब वर्षा की संभावना काफी कम हो गई है। ऐसे में तीन-चार दिनों के भीतर मानसून यहां से औपचारिक विदाई ले सकता है। इसके बाद धीर-धीरे तापमान में भी कमी आने लगेगी। हवाएं कमजोर होती जाएंगी, साथ ही उनकी दिशा में भी बदलाव आ जाएगा।

जानकारी के मुताबिक राजधानी में दो साल बाद मानसून में 1000 मिमी से अधिक बरसात हुई है। अब तक दिल्ली (सफदरजंग) में 1029.9 मिमी वर्षा हुई है। यह सामान्य से 61 प्रतिशत अधिक है। इससे पहले 2021 में 1169.7 मिमी, 2022 में 516.9 मिमी और 2023 में 66089 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई थी।

स्काईमेट वेदर के उपाध्यक्ष (मौसम विज्ञान एवं जलवायु परिवर्तन) महेश पलावत ने बताया कि वर्षा की संभावना अब बहुत कम है। लेकिन हवा की दिशा बदलने में दो तीन लग सकते हैं। उत्तर पश्चिमी हवाएं हो जाने पर ही मौसम विभाग दिल्ली से मानसून की विदाई घोषित करेगा।

दिल्ली में कहां कितनी हुई बरसात

इलाका कितनी हुई कितनी अधिक
सफदरजंग 1929.9 मिमी 61 प्रतिशत अधिक
पालम 830.3 मिमी 40 प्रतिशत अधिक
लोधी रोड 953.6 मिमी 50 प्रतिशत अधिक
रिज 948.3 मिमी 71 प्रतिशत अधिक
आया नगर 813.6 मिमी 48 प्रतिशत अधि

शुक्रवार को दिन भर निकली रही धूप

शुक्रवार को दिन भर तेज धूप निकली रही। उमस से भी लोग परेशान रहे। हालांकि तेज हवाओं के चलते तापमान में वृद्धि नहीं हुई। अधिकतम तापमान सामान्य स्तर पर 34.2 डिग्री जबकि न्यूनतम सामान्य से चार डिग्री अधिक 27.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 83 से 58 प्रतिशत रहा। मौसम विभाग का अनुमान है कि शनिवार को भी बादल छाए रहेंगे। हल्की वर्षा या बूंदाबांदी भी हो सकती है। अधिकतम तापमान 34 जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।

वहीं दूसरी ओर दिल्ली की वायु गुणवत्ता में सुधार अभी भी बना हुआ है। शुक्रवार को एक्यूआई 80 दर्ज हुआ, जो 'संतोषजनक' श्रेणी में आता है। हाल फिलहाल इसमें वृद्धि के आसार भी नहीं लग रहे हैं।

यह भी पढ़ेंः MCD में खींचतान के बीच स्टैंडिंग कमेटी चुनाव में BJP ने मारी बाजी, AAP प्रत्याशी को नहीं मिला एक भी वोट

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें