Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Delhi Weather: मानसून की विदाई के बाद दिल्ली में गर्मी का सितम, IMD ने बारिश को लेकर दिया अपडेट

दिल्ली में मानसून विदा होने के बाद तापमान में बढ़ोतरी हुई है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। यह वर्ष 2015 के बाद अक्टूबर में दूसरा सबसे गर्म दिन है। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। शुक्रवार को भी उमस भरी गर्मी बनी रहेगी। हवा की गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में बरकरार है।

By Ranbijay Kumar Singh Edited By: Sonu Suman Updated: Thu, 03 Oct 2024 10:22 PM (IST)
Hero Image
दिल्ली में मानसून विदा होने के बाद तापमान में बढ़ोतरी हुई है।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। मानसून विदा होने के बाद आकाश साफ होने व तेज धूप खिलने से गर्मी थोड़ी बढ़ गई है। इस वजह से बृहस्पतिवार को भी अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। इस वजह से बृहस्पतिवार का दिन नौ वर्षों में अक्टूबर माह में दूसरा सबसे गर्म दिन रहा। इस वजह से उमस भरी गर्मी महसूस की गई। शुक्रवार को भी उमस भरी गर्मी बनी रहेगी।

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को आकाश साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। शनिवार को आकाश में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। दोपहर बाद या शाम को कई इलाकों में हल्की वर्षा या गरज के साथ हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। इसके बाद अगले कुछ दिनों तक उमस भरी हल्की गर्मी हो सकती है।

गुरुवार को भी रही उमस भरी गर्मी

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है। यह वर्ष 2015 के बाद अक्टूबर में दूसरा सबसे गर्म दिन है। बुधवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस तापमान था। लिहाजा, इस बार बुधवार पांच अक्टूबर 2014 के बाद दस वर्षों में अक्टूबर माह का सबसे गर्म दिन रहा था। इसके बाद बृहस्पतिवार को भी उमस भरी गर्मी बरकरार रही। न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक है।

दिल्ली में हवा की गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में बरकरार

बृहस्पतिवार को दिल्ली में एयर इंडेक्स में आंशिक सुधार हुआ। फिर भी हवा की गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में बरकरार रही। एनसीआर में भी फरीदाबाद व गुरुग्राम को छोड़कर अन्य सभी शहरों में हवा की गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में रही। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार अगले तीन दिन तक दिल्ली में हवा की गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में बने रहे की संभावना है।

फरीदाबाद और गुरुग्राम की हवा संतोषजनक रही

सीपीसीबी द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली में एयर इंडेक्स 162 रहा। इसके एक दिन पहले दिल्ली का एयर इंडेक्स 174 था। गाजियाबाद का एयर इंडेक्स 178, ग्रेटर नोएडा का 170 व नोएडा का एयर इंडेक्स 172 रहा। इस वजह से इन शहरों में हवा की गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में रही। फरीदाबाद व गुरुग्राम का का एयर इंडेक्स क्रमश: 85 व 58 रहा। इस वजह से इन दोनों शहरों में हवा संतोषजनक श्रेणी में रही।

यह भी पढ़ेंः 'दिल्ली में धारा 163 लगाने का आदेश वापस लिया गया', पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट को बताया; सौरभ भारद्वाज ने ली चुटकी

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें