Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Delhi Weather: दिल्ली में फिलहाल येलो अलर्ट, कब खत्म होगा बारिश का दौर? पढ़ें IMD का ताजा अपडेट

दिल्ली में मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया था लेकिन भारी बारिश नहीं हुई। दिनभर बादल छाए रहे और हल्की बारिश हुई। तापमान में छह डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। हल्की बारिश और हवा चलने की संभावना है। वीकेंड से बारिश का दौर खत्म हो सकता है। बारिश से हवा में प्रदूषक कण साफ हुए हैं।

By sanjeev Gupta Edited By: Sonu Suman Updated: Thu, 12 Sep 2024 10:22 PM (IST)
Hero Image
दिल्ली में शुक्रवार के लिए भी येलो अलर्ट जारी।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया था, विभिन्न क्षेत्रों में भारी वर्षा की संभावना भी जताई थी। ऐसा तो नहीं हुआ, लेकिन दिनभर बादल जरूर छाए रहे। तेज हवा एवं हल्की वर्षा के बीच मौसम भी सुहाना बना रहा और तापमान में भी छह डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए भी ऐसा ही मौसम बना रहने की संभावना जताई है एवं येलो अलर्ट भी जारी कर दिया है।

बृहस्पतिवार को दिल्ली में सुबह से ही घने बादल छाए रहे। इस दौरान कहीं बूंदाबांदी और कहीं हल्की वर्षा होती रही। धीरे-धीरे होने वाली इस वर्षा से नमी में वृद्धि हुई और तापमान में गिरावट आई। अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री कम 27.9 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 23.1 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान सितंबर माह में दो साल का सबसे कम है। 2022 में 27.6 डिग्री तक चला गया था। हवा में नमी का स्तर 100 से 87 प्रतिशत तक रहा।

शुक्रवार को भी होगी हल्की बारिश

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शुक्रवार को भी दिन भर बादल छाए रहेंगे। हल्की से मध्यम स्तर की वर्षा होने और 25 से 35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की भी संभावना है। अधिकतम तापमान 31 जबकि न्यूनतम 21 डिग्री रह सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक वीकेंड से बारिश का दौर खत्म हो सकता है।

तापमान के बाद मौसम का सबसे ज्यादा असर दिल्ली की हवा पर देखने को मिल रहा है। दिन भर होने वाली हल्की वर्षा से हवा में घुले प्रदूषक कण काफी हद तक साफ हो गए हैं। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक बृहस्पतिवार को एक्यूआइ 64 रहा। इस स्तर की हवा को ''संतोषजनक'' श्रेणी में रखा जाता है। अगले दो दिनों के दौरान भी वायु गुणवत्ता का यही स्तर बना रहेगा।

दिल्ली के विभिन्न इलाकों में हुई वर्षा का ब्यौरा (मिमी में)

इलाका सुबह 8.30 तक सुबह 8.30 से शाम 5.30 तक
सफदरजंग 16.0 0.6
पालम 8.5 0.4
लोधी रोड 16.0 0.6
रिज 11.0 2.2
आयानगर 15.7 0.6
दिल्ली विवि  9.5 1.5
नरेला  1.5 0.0
पीतमपुरा 13.0 1.5

यह भी पढे़ं- दिल्ली में बारिश के बाद जलभराव से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई जगहों पर लगा जाम; लोगों को हुई खूब परेशानी

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर