Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Weather Update: आज दिल्ली-NCR में बारिश के कम आसार, IMD ने 13 और 14 सितंबर के लिए जारी किया येलो अलर्ट

Weather Update दिल्ली में आज मौसम के थोड़ा खुलने के आसार हैं। हालांकि दिन भर बादलों की लुकाछिपी बनी रह सकती है लेकिन धूप भी खिली रहेगी और उमस परेशान करेगी। आज के लिए मौसम विभाग ने ग्रीन अलर्ट जारी किया है। न्यूनतम तापमान आज सामान्य से एक डिग्री कम 25.1 डिग्री दर्ज किया गया है जबकि अधिकतम तापमान 32 से 33 डिग्री तक रह सकता है।

By sanjeev Gupta Edited By: Kapil Kumar Updated: Mon, 09 Sep 2024 04:32 PM (IST)
Hero Image
दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के कम आसार हैं। फाइल फोटो

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। कई दिनों की झमाझम वर्षा के बाद आज यानी सोमवार को दिल्ली में मौसम के थोड़ा खुलने के आसार हैं। हालांकि, दिन भर बादलों की लुकाछिपी बनी रही, लेकिन धूप भी खिली।

कई दिन के येलो अलर्ट के बाद आज के लिए मौसम विभाग ने ग्रीन अलर्ट जारी किया है। यानी आज अधिक वर्षा नहीं होने की संभावना नहीं है। केवल कहीं-कहीं हल्की वर्षा हो सकती है। धूप खिलने से तापमान भी थोड़ा बढ़ सकता है। न्यूनतम तापमान आज सामान्य से एक डिग्री कम 25.1 डिग्री दर्ज किया गया है, जबकि अधिकतम तापमान 32 से 33 डिग्री तक रह सकता है।

दूसरी तरफ दिल्ली की हवा अभी भी साफ ही चल रही है। आज सुबह साढ़े 8 आठ बजे दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स 118 रिकॉर्ड किया गया है। इस स्तर की हवा को मध्यम श्रेणी में रखा जाता है।

IMD ने बताया कैसा रहेगा इस सप्ताह मौसम

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि सोमवार को भी बादल छाए रहेंगे। गर्जन वाले बादल बनने और कहीं कहीं हल्की वर्षा होने के भी आसार हैं। अधिकतम तथा न्यूनतम तापमान क्रमश: 32 और 25 डिग्री रह सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले चार दिन ग्रीन अलर्ट ही रहेगा यानी अच्छी वर्षा नहीं होगी। जबकि 13 और 14 के लिए फिर से येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें- Haryana Weather: भादो में सावन का एहसास, 3 दिन बाद मानसून पकडे़गा रफ्तार, येलो अलर्ट के साथ होगी झमाझम बारिश

दिल्ली में हवा की गुणवत्ता

दूसरी तरफ वर्षा के असर से दिल्ली की हवा लगातार साफ चल रही है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक रविवार को दिल्ली का एक्यूआई 91 दर्ज किया गया। इस स्तर की हवा को ''संतोषजनक'' श्रेणी में रखा जाता है। हाल फिलहाल इसमें बदलाव के आसार नहीं हैं।

यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather: देहरादून-नैनीताल में आज बारिश के आसार, कई इलाकों में छाए रहेंगे बादल

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर