Delhi Weather Update: उमस और चिपचिपी गर्मी से लोग परेशान, बदलते मौसम के बीच जानिए कब होगी बारिश
Delhi Weather Update दिल्ली मेंउमस भरी गर्मी न केवल बरकरार है बल्कि अगले कई दिन तक राहत मिलने के आसार भी नहीं हैं। अगले तीन-चार दिन अधिकतम तापमान के सामान्य से ज्यादा बने रहने की संभावना है। राजधानी में हवा की गति छह से दस किमी प्रति घंटे तक रहने के आसार है। दिन के समय हल्के बादलों की आवाजाही रहेगी।
नई दिल्ली, राज्य ब्यूरो। राजधानी में उमस भरी गर्मी न केवल बरकरार है बल्कि अगले कई दिन तक राहत मिलने के आसार भी नहीं हैं। अगले तीन-चार दिन अधिकतम तापमान के सामान्य से ज्यादा बने रहने की संभावना है।
शुक्रवार को भी दिल्ली का अधिकतम और न्यूनतम तापमान दो-दो डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया। दिल्ली में सुबह से ही सूरज तेवर तल्ख दिखे। बादलों की आवाजाही भी चलती रही। अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोनों ही सामान्य से दो-दो डिग्री ज्यादा है। मौसम विभाग का अनुमान है कि शनिवार को अधिकतम 36 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।
मौसम विभाग का यह है पूर्वानुमान
हवा की गति छह से दस किमी प्रति घंटे तक रहने के आसार है। दिन के समय हल्के बादलों की आवाजाही रहेगी और कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी हो सकती है वहीं, दिल्ली की हवा अभी भी साफ बनी हुई है। केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण विभाग के मुताबिक शुक्रवार को दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स 103 रहा। इस स्तर की हवा को ''मध्यम'' श्रेणी में रखा जाता है। मौसम विभाग की मानें तो अगले दो दिन तक हवा साफ-सुथरी बनी रहेगी।
यह भी पढ़ें- Delhi Weather Update: बारिश से भी नहीं ढीले पड़े गर्मी के तेवर, उमस ने छुड़ाए पसीने; अब कैसा रहेगा मौसम का हाल