Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Delhi Weather: दिल्ली में ठंडक के बीच बदलेगा मौसम, दो दिन बारिश के आसार; जानिए अगले सात दिन का अपडेट

Delhi Weather Update Weekly रविवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 06 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जोकि सामान्य से दो डिग्री कम रहा। वहीं दिल्ली का अधिकतम तापमान 21 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है। खराब मौसम के कारण कई उड़ानों में देरी हुई। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भी ट्रेनें देरी से चलीं। अगले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी होगी।

By Shyamji Tiwari Edited By: Shyamji Tiwari Updated: Sun, 28 Jan 2024 10:35 AM (IST)
Hero Image
दिल्ली में ठंडक के बीच बदलेगा मौसम

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Delhi Weather Update Weekly दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार के कई स्थानों पर रविवार को कड़ाके की ठंड और कोहरा छाया रहा। घने कोहरे के कारण उड़ान और रेल सेवा पर खासा असर देखने को मिला। रविवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 06 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जोकि सामान्य से दो डिग्री कम रहा।

21 डिग्री अधिकतम तापमान का अनुमान

वहीं, दिल्ली का अधिकतम तापमान 21 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है। सुबह के समय हल्का कोहरा रहा। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर रविवार को खराब मौसम के कारण कई उड़ानों में देरी हुई। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भी ट्रेनें देरी से चलीं।

दिल्ली में सुबह-सुबह यात्रा करने वालों का कहना है कि उन्हें मौसम का सामना करना मुश्किल हो रहा है। बता दें कि शनिवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक और इस माह अब तक सर्वाधिक है। न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम है।

सोमवार को कैसा रहेगा मौसम

सोमवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और मंगलवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस पहुंचने की संभावना है। मौसम विभाग के क्षेत्रीय निदेशक कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि अगले कुछ दिनों तक हल्का या मध्यम स्तर का कोहरा हो सकता। फिलहाल घना या अति घना कोहरा होने की संभावना नहीं है। 

इस दिन हल्की बारिश की उम्मीद

अगले सप्ताह अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंच सकता है। वहीं, 31 जनवरी व एक फरवरी को दिल्ली के कुछ इलाकों में हल्की वर्षा या बूंदाबांदी हो सकती है। अगले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान में भी तीन से चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी। फिर भी अभी कुछ दिनों तक न्यूनतम तापमान दस डिग्री सेल्सियस से नीचे बना रहेगा।

यह भी पढ़ें- 

VIDEO: कालकाजी मंदिर में सिंगर B Praak गा रहे थे भजन, मंच गिरने से 17 लोग घायल; एक की मौत

Delhi Pollution: धूप निकली और हवा चली तो प्रदूषण के स्तर में हुआ थोड़ा सुधार, अब भी हवा की गुणवत्ता रही बेहद खराब