Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Delhi Weather Update: सुबह हल्की धुंध और दिन में तापमान में इजाफा, ठंड की आहट के बीच रंग बदल रहा दिल्ली का मौसम

Delhi Weather Update राजधानी दिल्ली में अक्टूबर में मौसम के मिश्रित रंग देखने को मिले हैं। दिन का औसत तापमान तीन सालों का सर्वाधिक रहा तो न्यूनतम सबसे कम। मंगलवार को भी मौसम के मिजाज में गर्माहट बरकरार रही। हवा की दिशा दक्षिणी पूर्वी होने के कारण इसका असर तापमान पर भी देखने को मिला। अधिकतम व न्यूनतम दोनों ही तापमान सामान्य से एक एक डिग्री अधिक दर्ज किया गया।

By Jagran NewsEdited By: Narender SanwariyaUpdated: Thu, 02 Nov 2023 07:33 AM (IST)
Hero Image
Delhi Weather Update: सुबह हल्की धुंध और दिन में तापमान में इजाफा

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। इस साल राजधानी में अक्टूबर में मौसम के मिश्रित रंग देखने को मिले हैं। दिन का औसत तापमान तीन सालों का सर्वाधिक रहा तो न्यूनतम सबसे कम। वर्षा भी तीन वर्ष की सबसे कम दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने इसके पीछे मुख्य रूप से जलवायु परिवर्तन और ग्लोबल वार्मिंग को जिम्मेदार बताया है।

मंगलवार को भी बरकरार रहा गर्माहट का एहसास

मंगलवार को भी मौसम के मिजाज में गर्माहट बरकरार रही। हवा की दिशा दक्षिणी पूर्वी होने के कारण इसका असर तापमान पर भी देखने को मिला। अधिकतम व न्यूनतम दोनों ही तापमान सामान्य से एक एक डिग्री अधिक दर्ज किया गया। मंगलवार की सुबह हल्की धुंध रही, जबकि दिन में आसमान साफ रहा। धूप भी खिली रही।

अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री ऊपर 32.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक स्तर पर 17.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 96 से 43 प्रतिशत तक रहा। मौसम विभाग का अनुमान है कि बुधवार सुबह हल्की धुंध देखने को मिलेगी, जबकि दिन में आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। अगले दो तीन दिन कमोबेश ऐसा ही मौसम बना रहेगा। तापमान भी उच्च बने रहेंगे।

मौसम विभाग का अनुमान है कि हाल फिलहाल ऐसा ही मौसम बना रहेगा। इसमें अधिक बदलाव नहीं होगा। बीते दिनों की सुबह हल्की धुंध छा रही है, जबकि दिन में आसमान साफ रहा। धूप भी खिली रही। दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग में अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री ऊपर 33.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

यह भी पढ़ें- Delhi Weather Update: मौसम के मिजाज में दिखी थोड़ी गर्माहट, आज ऐसा रहेगा राजधानी दिल्ली का हाल

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर