Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Delhi Weather: दिल्ली-NCR पर मौसम मेहरबान, फिलहाल खत्म नहीं होगा बारिश का दौर; IMD ने जारी किया यलो अलर्ट

राजधानी दिल्ली में लौटते मानसून की बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए भी बारिश की संभावना जताई है। अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहने का अनुमान है। भारतीय मौसम विभाग ने यलो अलर्ट भी जारी किया है। हवाओं और वर्षा के असर से दिल्ली की हवा लगातार साफ चल रही है।

By sanjeev Gupta Edited By: Sonu Suman Updated: Thu, 05 Sep 2024 10:10 PM (IST)
Hero Image
राजधानी दिल्ली और एनसीआर में फिलहाल बारिश का दौर जारी रहेगा।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में बृहस्पतिवार को भी कहीं हल्की तो कहीं तेज वर्षा का दौर जारी रहा। तापमान भी सामान्य से कम ही दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को भी कमाबेश ऐसी ही स्थिति बनी रहने की संभावना है।

बृहस्पतिवार को हालांकि दिन में सूरज और बादलों के बीच लुकाछिपी चलती रही। लेकिन दोपहर बाद विभिन्न इलाकों में वर्षा दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 23.3 डिग्री जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 100 से 69 प्रतिशत तक रहा। जहां तक वर्षा का सवाल है तो सुबह साढ़े आठ बजे तक 11.3 मिमी व सुबह साढ़े आठ से रात साढ़े आठ बजे तक बूंदाबांदी रिकॉर्ड की गई।

शुक्रवार को भी बादल छाए रहेंगे

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शुक्रवार को भी सामान्यतया बादल छाए रहेंगे। गर्जन वाले बादल बनने और हल्की से मध्यम स्तर की बरसात होने की संभावना है। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 33 व 24 डिग्री रह सकता है। मौसम विभाग ने यलो अलर्ट भी जारी किया है।

दिल्ली की हवा लगातार साफ चल रही

उधर हवाओं और वर्षा के असर से दिल्ली की हवा लगातार साफ चल रही है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक बृहस्पतिवार को दिल्ली का एक्यूआइ 83 दर्ज किया गया। इस स्तर की हवा को 'संतोषजनक' श्रेणी में रखा जाता है। हाल फिलहाल इसमें बदलाव के आसार नहीं हैं।

दिल्ली के विभिन्न इलाकों में हुई वर्षा का ब्यौरा (मिमी में)

इलाका सुबह 8.30 तक सुबह 8.30 से रात 8.30 तक
सफदरजंग  11.3 00
पालम  7.9 5.1
लोधी रोड 7.8 0.3
रिज 16.8 0.0
आयानगर 53.0 0.0
दिल्ली विवि 23.5 0.0
पूसा 0.5 0.5
नरेला 36.0 0.0
पीतमपुरा 6.5 0.0
मयूर विहार 6.5 43.0

यह भी पढे़ंः Rain in Delhi: दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश शुरू, मौसम हुआ सुहाना; फिर मंडराया जलभराव का खतरा

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर