Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Delhi Weather Update: अब जमने लगा है ठंड का रंग, तापमान गिरने के साथ बदल रहा मौसम; जल्द देंगी सर्दियां दस्तक

Delhi Weather Update सर्दी की आहट के साथ ही दिल्ली का मौसम अब बदलने लगा है। सुबह-शाम गर्मी कम हो गई है तो तापमान में भी गिरावट आ रही है। लेकिन दिन में तेज धूप खिलने पर अभी भी उमस भरी गर्मी का एहसास हो रहा है। बृहस्पतिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा है।

By Jagran NewsEdited By: Narender SanwariyaUpdated: Fri, 29 Sep 2023 06:45 AM (IST)
Hero Image
Delhi Weather Update: अब जमने लगा है ठंड का रंग, तापमान गिरने के साथ बदल रहा मौसम

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। सर्दी की आहट के साथ ही दिल्ली का मौसम अब बदलने लगा है। सुबह-शाम गर्मी कम हो गई है तो तापमान में भी गिरावट आ रही है। लेकिन दिन में तेज धूप खिलने पर अभी भी उमस भरी गर्मी का एहसास हो रहा है। दिल्ली में इन दिनों ज्यादातर समय आसमान साफ नजर आ रहा है।

इसके चलते रात के समय तापमान में गिरावट का रुख देखने को मिल रहा है। बृहस्पतिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा है। जबकि न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से एक डिग्री कम है।

हवा में नमी का स्तर 93 से 43 प्रतिशत दर्ज हुआ। मौसम विभाग का अनुमान है कि शुक्रवार को सुबह के समय हल्की धुंध देखने को मिल सकती है। अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। इस दौरान हवा की गति चार से आठ किलोमीटर प्रति घंटे तक की रहेगी।

अगले चार-दिनों के बीच वायु गुणवत्ता का स्तर रहेगा इंडेक्स 137

वहीं मौसमी परिस्थितियों के चलते दिल्ली की हवा साफ ही बनी हुई है। केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक बृहस्पतिवार को दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स 137 रहा। इस स्तर की हवा को ''मध्यम'' श्रेणी में रखा जाता है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले तीन-चार दिनों के बीच वायु गुणवत्ता का स्तर इसी के आसपास रहेगा।

यह भी पढ़ें- Delhi Weather Update: दिल्ली में मौसम बदलेगा करवट, चुपके से दस्तक देंगी सर्दियां; मौसम विभाग ने दिया अपडेट