Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Delhi Weather: दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश से बदला मौसम, उमस भरी गर्मी से लोगों को मिली राहत

राजधानी दिल्ली और एनसीआर के कई हिस्सों में रविवार को झमाझम बारिश हुई। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत तो मिली। बता दें मौसम विभाग ने रविवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया था। मौसम विभाग ने रविवार को आकाश में बादल छाए रहने और कई इलाकों में हल्की वर्षा की संभावना जताई थी। वहीं अगले दो दिनों में मौसम ऐसा ही रहने के आसार हैं।

By Jagran News Edited By: Sonu Suman Updated: Sun, 18 Aug 2024 03:33 PM (IST)
Hero Image
दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश से बदला मौसम।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली और एनसीआर के कई हिस्सों में रविवार को झमाझम बारिश हुई। इससे जहां लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत तो मिली ही, लेकिन कई जगहों पर हल्की जलभराव की स्थिति देखने को मिली। कई जगहों पर वाहनों को लंबी कतारों में देखा गया। इससे पहले, मौसम विभाग ने रविवार को आकाश में बादल छाए रहने और कई इलाकों में हल्की वर्षा की संभावना जताई थी।

मध्य दिल्ली के कनॉट प्लेस, मंडी हाउस, प्रगति मैदान इलाकों में भी बारिश हुई। यहां पर वाहनों को पानी के बीच से गुजरते देखा गया। वहीं सोमवार को रक्षाबंधन होने के कारण लोग राखी खरीदने बाजार नहीं निकल पाए। बारिश की वजह से राखी बाजार में भी गुलजार नहीं रही। हालांकि शाम में इसके खुलने और लोगों के बाहर निकलने की उम्मीद है। 

तापमान में गिरावट की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। विभाग ने कहा कि सोमवार को भी मौसम ऐसा ही बना रहेगा। इस वजह से दो दिन उमस भरी गर्मी रह सकती है। इसके बाद तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है।

यह भी पढ़ेंः Delhi Weather: दिल्ली-NCR में बारिश को लेकर येलो अलर्ट, IMD ने बताया- अगले कुछ दिनों तक कैसा रहेगा मौसम

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर