Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

G20 Summit 2023: बुकलेट के जरिए होगा दिल्ली का दीदार, विदेशी मेहमानों के लिए पर्यटन विभाग की चल रही खास तैयारी

G20 Summit 2023 जी20 देश के मेहमानों को राष्ट्रीय राजधानी की ऐतिहासिकता और विशेषता से एक विशेष बुकलेट परिचित कराएगा। वह बुकलेट उन्हें यह बताएगा कि दिल्ली के जरिए भारत को जानने व समझने की इच्छा है तो किन-किन स्थलों पर जाया जा सकता है। इसमें दिल्ली के प्रमुख पर्यटन स्थल ऐतिहासिक स्थल बाजार धार्मिक व सांस्कृतिक स्थल समेत अन्य प्रमुख स्थानों को शामिल किया जाएगा।

By Nimish HemantEdited By: Prince SharmaUpdated: Mon, 21 Aug 2023 05:33 AM (IST)
Hero Image
G20 Summit 2023: बुकलेट के जरिए होगा दिल्ली का दीदार

नई दिल्ली, नेमिष हेमंत। जी20 देश के मेहमानों को राष्ट्रीय राजधानी की ऐतिहासिकता और विशेषता से एक विशेष बुकलेट परिचित कराएगा। वह बुकलेट उन्हें यह बताएगा कि दिल्ली के जरिए भारत को जानने व समझने की इच्छा है तो किन-किन स्थलों पर जाया जा सकता है, वहां कैसे पहुंचा जाए और वहां उन्हें क्या देखने को मिलेगा। जी-20 सम्मेलन के मद्देनजर यह बुकलेट पर्यटन विभाग द्वारा तैयार कराई जा रही है।

चयनित जगहों को दिया जा रहा अंतिम रूप

इसमें दिल्ली के प्रमुख पर्यटन स्थल, ऐतिहासिक स्थल, बाजार, धार्मिक व सांस्कृतिक स्थल समेत अन्य प्रमुख स्थानों को शामिल किया जाएगा। पर्यटन विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक खास विदेशी मेहमानों के लिए एक विशेष बुकलेट छपवाने की प्रक्रिया चल रही है। इसके लिए चयनित जगहों की सूची को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

राष्ट्रीय राजधानी होने के साथ ही दिल्ली कई ऐतिहासिक घटनाओं की गवाह है, जिसका इतिहास लाल किला, पुराना किला, सीसगंज गुरुद्वारा, रकाबगंज गुरुद्वारा समेत अन्य स्थल बताती हैं। इसके साथ ही कर्तव्य पथ, हुमायुं का मकबरा, यमुना के घाट, कई संग्रहालय समेत अन्य पर्यटन स्थल हैं।

जबकि चांदनी चौक, खान मार्केट व कनाट प्लेस जैसे प्रसिद्ध बाजार भी हैं। इनमें से कई को विशेष रूप से जी20 के सम्मेलन के मद्देनजर विशेष रूप से सजाया भी जा रहा है।

इन स्थलों को उस पत्रिका में स्थान मिलने की उम्मीद है। विशेष बात कि इस पत्रिका का ई वर्जन भी रहेगा, जिससे विदेशी मेहमान कहीं से भी अपने स्मार्टफोन या टैबलेट में देख लें।

पर्यटन स्थलों पर विशेष गाइड भी रहेंगे तैनात

इस पत्रिका को जी20 के मद्देनजर दूसरे देश के मंत्रियों, अधिकारियों, राजनयिकों, पर्यटकों के साथ पत्रकारों को दिया जाएगा, जिससे कि वह इन स्थानों पर घूमने के साथ इसका प्रचार-प्रसार अपने देश में भी कर सकें। केंद्र सरकार जी20 के आयोजन से भविष्य में पर्यटन को विशेष बढ़ावा मिलने के अवसर के तौर पर देख रही है।

इसलिए अच्छी यादें लेकर विदेशी मेहमान जाए, इसकी विशेष व्यवस्था की जा रही है। इसके लिए पर्यटन स्थलों पर विशेष गाइड भी तैनात करने की तैयारी है।

इस संबंध में खान मार्केट ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष संजीव मेहरा ने बताया कि अधिकारियों ने उन्हें बताया है कि ऐतिहासिक खान मार्केट को उस पुस्तिका में स्थान मिलेगा। यह हमारे लिए गर्व की बात है।