Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

दिल्ली चिड़ियाघर ने शुरू किया अंतरराष्ट्रीय पशु विनिमय प्रोग्राम, पढ़ें ऐसा करने का क्या है उद्देश्य

Delhi Zoo दिल्ली में स्थित चिड़ियाघर ने पशु विनिमय कार्यक्रमों के लिए दुबई इजराइल अफ्रीका और यूरोप में अपने अंतरराष्ट्रीय समकक्षों से संपर्क किया है। जू के अधिकारियों ने जानकारी देते हुए कहा कि उन्होंने उन जानवरों की एक लिस्ट शेयर की है। इसका करने का कारण प्रजातियों की विविधता को बढ़ावा देना है। लेख के माध्यम से पढ़िए पूरी खबर।

By Jagran News Edited By: Monu Kumar Jha Updated: Fri, 27 Sep 2024 05:23 PM (IST)
Hero Image
अंतरराष्ट्रीय पशु विनिमय प्रोग्राम दिल्ली के चिड़ियाघर में शुरू। फाइल फोटो

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। राष्ट्रीय प्राणी उद्यान (चिड़ियाघर) ने पशु विनिमय कार्यक्रमों के लिए दुबई, इजराइल, अफ्रीका और यूरोप में अपने अंतरराष्ट्रीय समकक्षों से संपर्क किया है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य दिल्ली में राष्ट्रीय प्राणी उद्यान में प्रजातियों की विविधता को बढ़ावा देना है।

चिड़ियाघर के अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने उन जानवरों की एक सूची साझा की है जिन्हें दिल्ली चिड़ियाघर बदले में दे सकता है। अब इन देशों के चिड़ियाघरों से प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहा है। अधिकारी ने कहा कि चिड़ियाघर प्रशासन गुजरात, लखनऊ, लुधियाना और पूर्वोत्तर सहित देश भर के विभिन्न राज्य चिड़ियाघरों के साथ भी समन्वय कर रहा हैं।

चिड़ियाघर में कौन-कौन सी विदेशी

विदेशी प्रजातियों के संग्रह के बारे में बात करते हुए चिड़ियाघर के अधिकारी ने कहा फिलहाल चिड़ियाघर में एक जगुआर, एक अफ्रीकी हाथी, शुतुरमुर्ग, सिक्का हिरण, दरियाई घोड़ा और विभिन्न विदेशी पक्षी प्रजातियां हैं। चिड़ियाघर के अधिकारियों के अनुसार, विदेशी प्रजातियों को प्राप्त करने पर ध्यान केंद्रित नहीं किया जा रहा है, क्योंकि कोई भी अपने विदेशी जानवरों को भेजने के लिए तैयार नहीं है।

जानवरों को चिड़ियाघर में लाने के कई तरकीब

अधिकारी ने बताया कि जानवरों को चिड़ियाघर में लाने के कई तरीके हैं, या तो उपहार के रूप में या विनिमय कार्यक्रमों के माध्यम से। वहीं, हाल ही में असम चिड़ियाघर से लाए गए बंगाल टाइगर, एक गैंडा और एक जोड़ी पाइड हार्नबिल जल्द ही दर्शकों के लिए बाड़े में छोड़े जाएंगे।

यह भी पढ़ें: Delhi Metro में यात्रा करने वाले लाखों लोगों के लिए अच्छी खबर, तीन व्यस्त लाइनों पर यात्रियों को मिलेगी खास सुविधा

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें