Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Delhi Air Quality: मानसून ने दिल्लीवालों को दिलाई बड़ी राहत, इस साल पहली बार सबसे साफ हवा में ली सांस

Delhi Air Quality दिल्ली में इस वर्ष पहली बार सबसे साफ हवा दर्ज की गई। मानसून की बारिश और तेज हवा की वजह से प्रदूषण काफी हद तक कम हुआ है। इस वजह से दिल्लीवालों को साफ हवा में सांस लेने को मिल रही है। पिछले चार दिनों से वैसे साफ हवा रह रही है। इस महीने में काफी साफ हवा दर्ज की गई है।

By sanjeev Gupta Edited By: Geetarjun Updated: Sun, 07 Jul 2024 08:57 PM (IST)
Hero Image
दिल्ली वासियों ने रविवार को ली इस साल की सबसे साफ हवा में सांस।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। रविवार को दिल्ली वासियों ने इस साल की सबसे साफ हवा में सांस ली। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी, CPCB) के मुताबिक रविवार को दिल्ली का एक्यूआई महज 56 दर्ज किया गया। यह लगातार चौथा दिन है, जब दिल्ली का एक्यूआई 100 से नीचे रहा है।

मानसून की जोरदार दस्तक के बावजूद भले ही दिल्ली में पिछले सप्ताह से अच्छी वर्षा नहीं हुई है, लेकिन हल्की वर्षा और तेज हवा का प्रदूषण पर खासा असर देखने को मिल रहा है। इसी के चलते पिछले चार दिन से एक्यूआई 100 के नीचे चल रहा है।

संतोषजनक श्रेणी में रही हवा

इस श्रेणी की हवा को ''संतोषजनक'' श्रेणी में रखा जाता है। इससे पूर्व बृहस्पतिवार को एक्यूआई 61 अंक रहा था।

सिर्फ छह दिन 100 से नीचे रहा AQI

मालूम हो कि राजधानी में जनवरी से लेकर अभी तक सिर्फ छह दिन ऐसे रहे हैं, जब एक्यूआई 100 के नीचे यानी ''संतोषजनक'' श्रेणी में रहे हों। अगले दो दिनों के बीच भी साफ-सुथरी हवा का यह स्तर बने रहने के आसार हैं।

एनसीआर का एक्यूआई

उधर एनसीआर के शहरों की बात करें तो रविवार को यहां भी खूब साफ हवा रही। फरीदाबाद का एक्यूआई 93, गाजियाबाद का 36 ग्रेटर नोएडा का 98, गुरुग्राम का 98 जबकि नोएडा का 44 दर्ज किया गया। गाजियाबाद और नोएडा की हवा ''अच्छी'' जबकि अन्य जगह ''संतोषजनक'' श्रेणी में रही।

साफ हवा वाले चार लगातार दिन

4 जुलाई- 61

5 जुलाई- 77

6 जुलाई- 65

7 जुलाई- 56