Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Delhi Pollution: दिल्ली में बीते आठ महीने में 160 दिन मिली दिल्लीवासियों को साफ हवा, AQI में आया सुधार

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) से मिले आंकड़ों के मुताबिक एक जनवरी से 31 अगस्त तक दिल्ली में 245 दिनों में से 160 दिन मध्यम और संतोषजनक श्रेणी की हवा रिकॉर्ड की गई। लेकिन साफ यानी अच्छी श्रेणी की हवा एक भी दिन नहीं मिली। जून से सितंबर तक चार माह का समय मानसून सीजन का होता है। कुल मिलाकर इस साल हवा उतनी बेहतर नहीं रही।

By Sonu Suman Edited By: Sonu Suman Updated: Fri, 06 Sep 2024 06:56 PM (IST)
Hero Image
दिल्ली में बीते आठ महीने में 160 दिन मिली दिल्लीवासियों को साफ हवा

संजीव गुप्ता, नई दिल्ली। पढ़कर या सुनकर हैरत भले ही हो, लेकिन आठ माह बीत जाने के बावजूद 2024 में भी दिल्लीवासियों को एक बार भी 'अच्छी' श्रेणी की हवा में सांस लेने का मौका नहीं मिला। मानसून के दिनों में भी दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 'संतोषजनक' स्तर तक ही आया, इससे नीचे नहीं। 2023 में भी यही स्थिति बनी रही थी। हालांकि कहने को 2016 से 2023 के दौरान (2020-कोरोना काल को छोड़कर) इन आठ माह में दिल्ली की वायु गुणवत्ता में काफी सुधार देखने को मिला है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) से मिले आंकड़ों के मुताबिक एक जनवरी से 31 अगस्त तक 245 दिनों में से 160 दिन 'मध्यम' और 'संतोषजनक' श्रेणी की हवा रिकार्ड की गई। लेकिन साफ यानी 'अच्छी' श्रेणी की हवा एक भी दिन नहीं मिली। जून से सितंबर तक चार माह का समय मानसून सीजन का होता है।

अच्छी वर्षा होने पर प्रदूषक तत्व भी धुल जाते हैं

इस दौरान लगातार अच्छी वर्षा होने पर प्रदूषक तत्व भी धुल जाते हैं। हवा एकदम साफ और आसमान नीला हो जाता है। बहुत बार तो इस सीजन में इंद्रधनुष भी देखने को मिल जाता है। लेकिन इस बार जुलाई और अगस्त में काफी अच्छी वर्षा होने के बावजूद एक भी दिन दिल्ली का एक्यूआइ 50 से नीचे यानी ''अच्छी'' श्रेणी में नहीं पहुंचा।

2016 से 2024 के दौरान जनवरी से अगस्त तक कितने दिन 200 से नीचे रहा एक्यूआई

साल दिन
2016 81
2017 117
2018 123
2019 135
2020 188
2021 144
2022 116
2023 163
2024 160

इस साल कमोबेश हर महीने ही मौसम की मेहरबानी बनी रही है। प्री मानसून और मानसून के हर माह में सामान्य से अधिक वर्षा हो रही है। अच्छी वर्षा होने से प्रदूषक तत्व काफी हद तक बैठ गए हैं। इसीलिए हवा भी साफ चल रही है। यह बात अलग है कि एक्यूआई 50 से नीचे नहीं पहुंच पाया। - डॉ. अनिल गुप्ता, सदस्य, सीपीसीबी एवं डीपीसीसी

यह भी पढ़ें- Delhi Weather: दिल्ली-NCR पर मौसम मेहरबान, फिलहाल खत्म नहीं होगा बारिश का दौर; IMD ने जारी किया यलो अलर्ट

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर