Move to Jagran APP

दिल्ली की खूबसूरत नेहा बनी न्यू ईयर क्वीन, शिमला में हुई थी प्रतियोगिता

पर्यटन निगम द्वारा क्लब हाउस मनाली में नववर्ष की संध्या पर आयोजित कार्यक्रम में दिल्ली की मिसेज नेहा को न्यू ईयर क्वीन 2019 चुना गया।

By JP YadavEdited By: Updated: Wed, 02 Jan 2019 08:33 AM (IST)
Hero Image
दिल्ली की खूबसूरत नेहा बनी न्यू ईयर क्वीन, शिमला में हुई थी प्रतियोगिता

नई दिल्ली/शिमला, जेएनएन। पर्यटन निगम द्वारा क्लब हाउस मनाली में नववर्ष की संध्या पर आयोजित कार्यक्रम में दिल्ली की मिसेज नेहा को न्यू ईयर क्वीन 2019 चुना गया। पर्यटन निगम ने नेहा को ताज पहनाकर सम्मानित किया और केक कटवाया। उनको परिवार संग पर्यटन निगम के होटल में दो दिन नि:शुल्क ठहरने का भी न्योता भी दिया गया। पर्यटन निगम के क्लब हाउस में सैलानियों का स्वागत कुलवी वाद्ययंत्रों की धुन में टोपी और मफलर पहनकर किया।

रात 11:30 बजे तक प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें कई सैलानियों ने भाग लेकर माहौल को रंगीन बनाया। सैलानियों के कदम कुल्लवी वाद्य यंत्र में खूब थिरके। लेमन डांस में दिल्ली के वीर और शीतल ने बाजी मारी।

बैलून डांस प्रतियोगियता में भी दिल्ली के ही मिसेज एंड मिस्टर हुसैन विजयी रहे जबकि बेस्ट डांस कपल का खिताब भी दिल्ली के मिस्टर मनोज और अंशु जैन ने जीता। पर्यटन निगम के डीजीएम अरविंद सेन से सभी विजेताओं को गिफ्ट देकर सम्मनित किया, जबकि न्यू इयर क्वीन रही नेहा को ताज पहनाकर सम्मनित किया गया।

नेहा ने बताया कि वह पहली बार ही मनाली आई हैं। उन्होंने मनाली सहित यहां के पर्यटन स्थलों की सुंदरता की सराहना की। उन्होंने दिन सोलंगनाला में बर्फ में खेल कर बिताया। दूसरी ओर पर्यटन नगरी के अधिकतर होटलों में नव वर्ष की धूम रही। कार्निवाल कमेटी ने भी सैलानियों की संध्या को रंगीन बनाने के लिय माल रोड में खास इंतजाम किए थे।

इस साल कम आए सैलानी

पिछले साल की तुलना में पर्यटन नगरी मनाली में सैलानियों की संख्या कम रही। 2017 में 29 दिसंबर को 1352, 30 दिसंबर को 2586 व 31 दिसंबर को 2302 पर्यटन वाहन पहुंचे थे। ऐसे में कुल 6240 पर्यटन वाहन मनाली आए। जबकि 2018 में 29 दिसंबर को 1578, 30 दिसंबर को 2311 व 31 दिसंबर को 1662 यानी कुल 5,551 पर्यटक वाहनों ने मनाली में दस्तक दी। 2017 में तीन दिन के भीतर 17 लाख, जबकि 2018 में साढ़े 15 लाख ग्रीन टैक्स एकत्रित हुआ।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।